विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक ही पौधे में ऊपर टमाटर-नीचे आलू, कटिहार के खेतों में 'पोमेटो' और 'ब्रिजेटो' का जादू; दोगुनी होगी कमाई 

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:12 AM (IST)

कटिहार में किसान अब एक ही पौधे से दो सब्जियां उगा सकेंगे, जिससे उनकी आय दोगुनी होने की उम्मीद है। ...और पढ़ें

एक ही पौधे में ऊपर टमाटर-नीचे आलू (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

एक ही पौधे में ऊपर टमाटर-नीचे आलू (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. एक ही पौधे से दो सब्जियां उगाने की तैयारी।

  2. 'ब्रिजेटो' और 'पोमेटो' तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय।

  3. कम जमीन वाले किसानों के लिए यह तकनीक उपयोगी।

संवाद सहयोगी, कटिहार। कटिहार में सब्जी के खेती में नवाचार करने की तैयारी है। सब कुछ ठीक रहा तो यहां के किसान एक ही पौधे से दो-दो सब्जियों का उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे। 

कृषि के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने और कम जमीन में अधिक उत्पादन की संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से जिला कृषि विभाग ने नई पहल की है। इसके तहत आधुनिक कलम-संयोजन तकनीक से तैयार ब्रिजेटो और पोमेटों के पौधों को जिले में लाने की तैयारी की जा रही है।

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी को पत्र भेजकर इन पौधों की उपलब्धता के लिए अनुरोध किया है।

एक पौधे पर दो सब्जियों का उत्पादन

इस तकनीक की खासियत यह है कि एक ही पौधे पर दो अलग-अलग सब्जियां उगाई जा सकती हैं। ब्रिजेटो में बैंगन और टमाटर के पौधों को कलम-संयोजन विधि से जोड़कर तैयार किया जाता है। इससे एक ही पौधे से बैंगन और टमाटर दोनों प्राप्त किए जा सकते हैं। 

वहीं पोमेटो में आलू और टमाटर के पौधों का संयोजन होता है। इसके ऊपरी हिस्से में टमाटर और जमीन के नीचे जड़ों में आलू का उत्पादन होता है।

छोटे किसानों के लिए खुलेगी नई संभावना

कृषि विभाग का मानना है कि यह तकनीक सीमित भूमि वाले छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इससे कम जगह में विविध सब्जियों का उत्पादन करने और घरेलू पोषण की जरूरत पूरी करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही किसानों को अतिरिक्त आमदनी का विकल्प भी मिल सकता है। 

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान से पौधों की उपलब्धता के साथ तकनीकी जानकारी और कटिहार की जलवायु में इनके अनुकूल होने की जानकारी भी मांगी गई है। पौधे मिलने के बाद इच्छुक एवं प्रगतिशील किसानों के खेतों में इनका प्रदर्शन कराया जाएगा। उत्पादन, गुणवत्ता, लागत और मुनाफे का आकलन करने के बाद इसके विस्तार की योजना बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- कटिहार में पनामा विल्ट ने बर्बाद की केले की खेती, थाईलैंड व चेन्नई के वैज्ञानिक पहुंचे, दिल्ली-नेपाल तक जाती थी फसल


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।