सत्याग्रह की सालगिरह पर निकाली गई पदयात्रा
कटिहार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के 100वीं सालगिरह को लेकर बरारी क
कटिहार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के 100वीं सालगिरह को लेकर बरारी के गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार से शिक्षाग्रह पदयात्रा निकाली गई। प्रथम बिहार व साक्षर भारत के संयुक्त तत्वावधान में यह पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा क्षेत्र के खुशहालपुर आश्रम टोला पंचायत भवन, पूर्वी बारीनगर, पचगछिया, सोती ठाकुरबाड़ी टोला आदि टोले मुहल्लों से गुजरी। इस दौरान बुनियादी व अनिवार्य शिक्षा पर नुक्कड़ सभा कर अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पदयात्रा पुन: गांधी स्मृति भवन पहुंचकर संपन्न हुई। यहां रघुपति राघव राजाराम प्रार्थना कर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। साक्षर भारत के राज्य साधनसेवी विमल मालाकार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गांधी संग्रहालय से बिहार दिवस के उपलक्ष्य में किया गया था। इसका यह अंतिम पड़ाव था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपप्रमुख राजीव भारती, मुखिया प्रतिनिधि उमेश ¨सह, जिला मुख्य कार्यक्रम समन्वयक मुनकी अहमद, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक आशुतोष कुमार चौधरी, केआरपी उषा जायसवाल, संकुल समन्वयक अमरदीप प्रसाद, प्रधानाध्यापक सचिदानंद दास, वरीय प्रेरक मदन कुमार, प्रथम के प्रखंड साधनसेवी विजेन्द्र कुमार के अलावा विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे राजकुमार, शिवानी कुमारी, अशोक कुमार यादव, गोपाल, विजयकुमार, नितेश्वरी कुमारी, नीलम कुमारी, मनीषा कुमारी आदि साक्षरता कर्मी मौजूद थी।