विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मखाना किसानों की बढ़ेगी कमाई, घट जाएगी मेहनत! कटिहार में लगेगा मेला, सब्सिडी पर मिलेंगी 86 तरह की मशीनें

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:11 PM (IST)

कटिहार में 26-27 नवंबर को दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला आयोजित होगा।

एआई के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।

एआई के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. कटिहार में 26-27 नवंबर को दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला आयोजित।

  2. किसानों को 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी का लाभ।

  3. आधुनिक मखाना पॉपिंग मशीन, मल्टी क्रॉप प्लांटर की प्रदर्शनी होगी।

संवाद सहयोगी, कटिहार। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और खेती की लागत घटाने के उद्देश्य से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत 26 एवं 27 नवंबर को दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला आयोजित होगा।

जिला कृषि अभियंत्रण पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि संयुक्त कृषि भवन परिसर में लगने वाले मेले में किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में कटिहार जिले को 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान का लक्ष्य मिला है। योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 2072 यंत्रों का भौतिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इनमें से अब तक 1068 परमिट जारी हुए हैं, जबकि 380 यंत्रों की आपूर्ति दर्ज की गई है। व्यक्तिगत कृषि यंत्रों के लिए 2046 का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरुद्ध 1060 परमिट जारी किए गए हैं।

कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए आठ, फार्म मशीनरी बैंक (एफएमबी) के लिए एक, कृषि ड्रोन के लिए 14 और एससीएचसी के लिए तीन यंत्रों का लक्ष्य निर्धारित है।

मेले में इस वर्ष मखाना पापिंग मशीन, मल्टी क्राप प्लांटर और लेजर लैंड लेवलर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगेगी। इससे किसानों को नई तकनीक की जानकारी मिलेगी और खेती में आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- धान-गेहूं के साथ मखाना भी उगाइए, पश्चिम चंपारण के किसानों को मिलेगा कमाई का नया विकल्प

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।