विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार में टहलकर फोन पर बात कर रहे बिहार पुलिस के अफसर, रूम में गए और बाहर आते ही गिर पड़े; वीडियो आया सामने

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:15 PM (IST)

Katihar SI Nageshwar Mahato Death Heart Attack: कटिहार के सहायक थाना में पदस्थापित एसआई नागेश्वर महतो का अचानक तबीयत बिगड़ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. एसआई नागेश्वर महतो का हृदय गति रुकने से निधन।

  2. कटिहार के हृदयगंज में दुकान से निकलते समय घटना।

  3. पुलिस महकमे में शोक की लहर, वैशाली के निवासी थे।

संवाद सहयोगी, कटिहार। Katihar SI Nageshwar Mahato Death Heart Attack: जिले के सहायक थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) नागेश्वर महतो का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनकी आकस्मिक मृत्यु की खबर मिलते ही कटिहार पुलिस महकमे के अधिकारियों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

हृदयगंज में दुकान से निकलते समय बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, एसआई नागेश्वर महतो शहर के हृदयगंज स्थित एक दुकान से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान वे मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहे थे। बातचीत के क्रम में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल चिकित्सा व्यवस्था के तहत जांच कराए जाने पर चिकित्सकों ने हृदयाघात के कारण उनके निधन की पुष्टि की।

  • कटिहार के सहायक थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) नागेश्वर महतो का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया।

  • जानकारी के अनुसार, हृदयगंज स्थित एक दुकान से बाहर निकलते समय वे मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई; चिकित्सीय जांच में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई।

  • दिवंगत एसआई मूल रूप से वैशाली जिले के निवासी थे और पूर्व में कटिहार के सेमापुर थाना में अपनी सेवाएं दे चुके थे; वहां से तबादले के बाद वे सहायक थाना में तैनात थे।

वैशाली के निवासी थे, सेमापुर थाना में भी दे चुके थे सेवा

बताया जाता है कि दिवंगत एसआई नागेश्वर महतो मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले थे। कटिहार में वे पूर्व में सेमापुर थाना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। सेमापुर थाना से स्थानांतरण होने के बाद उन्हें सहायक थाना में तैनात किया गया था, जहां वे पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।

स्वजन को दी गई सूचना, सहकर्मियों ने जताया शोक

सहायक थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि घटना की जानकारी दिवंगत एसआई के स्वजन को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। इधर, सहायक थाना सहित जिले के अन्य पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त स्वजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- कटिहार: पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, फंदे से लटका मिला शव; अब नाना-नानी संभालेंगे बच्चों को

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।