कटिहार: रणक्षेत्र बना कालीबाड़ी रोड, टोटो पलटने के बाद ड्राइवर ने साथियों संग घायलों को बेल्ट-हेलमेट से पीटा
कटिहार के कालीबाड़ी रोड पर गुरुवार शाम एक टोटो दुर्घटना के बाद जमकर मारपीट हुई।
HighLights
कालीबाड़ी रोड पर टोटो दुर्घटना के बाद हुई मारपीट।
नशे में धुत टोटो चालक ने महिला पर हमला किया।
घायल महिला के कंधे की हड्डी टूट गई।
संवाद सहयोगी, कटिहार। शहर के कालीबाड़ी रोड ज्ञानदीप मेडिकल हाल के समीप गुरुवार की शाम रणक्षेत्र में बदल गया। कुछ लोगाें के बीच जमकर मारपीट हुई।
घटना के संबंध में जख्मी रीना देवी ने बताया कि एक टोटो पर बच्चे समेत चार लोग सवार थे। हसनगंज प्रखंड के कालीबाड़ी के समीप टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर जिग-जैग करता हुआ चलने लगा।
सवार लोगों को चालक के नशे होने की आशंका हुई और वो बच्चे संग टोटो से बाहर कूद गए। इसके उपरांत टोटाे नाला में पलट गया और वो उसकी चपेट में आ गए।
टोटो चालक इलाज कराने की बात कह कटिहार कालीबाड़ी स्थित एक नर्सिंग होम में लाया। यहां कंधा की हड्डी टूटने की बात बताते हुए प्लास्टर किया।
इस दौरान टोटो चालक के साथ कुछ युवक पहुंचे और उनके और उनके स्वजन के साथ बेल्ट, हेलमेट से मारपीट की। इसके बाद सभी टोटो लेकर फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- गेट खुलते ही टूट पड़े 30-35 बाल बंदी: जहानाबाद में दारोगा और 2 विधि विरुद्ध बालकों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई