विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार में छठ घाट की खोदाई के दौरान प्रकट हुए भगवान कृष्ण; 4 फीट नीचे मिली अष्‍टधातु की प्रतिमा, शिव मंदिर में रखी

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:55 PM (IST)

Katihar Chhath Ghat Digging Lord Krishna Idol Found: कटिहार में छठ घाट के निर्माण के लिए खोदाई के दौरान जमीन ...और पढ़ें

Katihar Chhath Ghat Digging Lord Krishna Idol Found: कटिहार के जेके गोला परिसर में कृत्रिम छठ घाट की खोदाई में मिली भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा

Katihar Chhath Ghat Digging Lord Krishna Idol Found: कटिहार के जेके गोला परिसर में कृत्रिम छठ घाट की खोदाई में मिली भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा

HighLights

  1. कटिहार में छठ घाट खोदाई में मिली कृष्ण प्रतिमा।

  2. जमीन से 3-4 फीट नीचे मिली धातु की मूर्ति।

  3. प्रतिमा को शिव मंदिर में सुरक्षित रखवाया गया।

संवाद सहयोगी, कटिहार। Katihar Chhath Ghat Digging Lord Krishna Idol Found: कट‍िहार शहर के दौलत राम चौक स्थित जेके गोला परिसर में कृत्रिम छठ घाट के निर्माण के लिए हो रही खोदाई के दौरान जमीन से भगवान श्रीकृष्ण की धातु की प्रतिमा प्रकट हुई। छठ महापर्व के बीच धरती से भगवान कृष्ण की प्रतिमा निकलने की खबर फैलते ही इलाके में कौतूहल और श्रद्धा का माहौल बन गया तथा दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

जमीन से तीन-चार फीट नीचे दिखी चमकीली वस्तु, मिट्टी हटाने पर निकली प्रतिमा

पूर्व वार्ड पार्षद ललन सुलतानिया ने बताया कि छठ पर्व को लेकर मजदूर कृत्रिम घाट निर्माण के लिए मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान जमीन में तीन से चार फीट नीचे एक चमकती हुई वस्तु दिखाई दी। संदेह होने पर जब आसपास की मिट्टी सावधानी से हटाई गई, तो भीतर से भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमा निकली। स्थानीय लोगों के बीच प्रतिमा के अष्टधातु की होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन या विशेषज्ञ स्तर पर प्रतिमा की धातु और इसकी प्राचीनता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शिव मंदिर में सुरक्षित रखवाई गई प्रतिमा, छठ के बाद होगी जांच व स्थापना

मामले की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। श्रद्धालुओं की आस्था और मूर्ति की सुरक्षा को देखते हुए उनके मौखिक निर्देश पर प्रतिमा को परिसर में ही स्थित शिव मंदिर में सुरक्षित रखवा दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद प्रतिमा त्रिभंग नृत्य मुद्रा में है। छठ पूजा संपन्न होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर इसका वजन, लंबाई और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कराई जाएगी। इसके पश्चात स्थानीय पंडितों और विद्वानों से परामर्श कर पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

पुरातत्व विभाग से वैज्ञानिक जांच की मांग, जमीन में अन्य अवशेष मिलने का अनुमान

पूर्व वार्ड पार्षद ललन सुलतानिया समेत स्थानीय लोगों ने प्रतिमा की प्राचीनता और धातु की वास्तविकता का पता लगाने के लिए पुरातत्व विभाग से वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है। वहीं, इलाके के कुछ बुजुर्गों का मानना है कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक महत्व का हो सकता है और जमीन के नीचे अन्य पुरातात्विक अवशेष भी दबे हो सकते हैं। फिलहाल, प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अंगभूमि में सूर्य उपासना की प्राचीन विरासत: कर्ण की साधना से मुरली पहाड़ी व सखीचंद घाट तक, छठ में जीवंत होती है आस्था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।