विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक दिन पहले 7 फेरे, अगले ही दिन उठी अर्थी; कटिहार में रिसेप्शन के बीच दूल्हे की मौत

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:59 PM (IST)

कटिहार के पोठिया में शादी के अगले दिन प्रीतिभोज के दौरान नवविवाहित दूल्हे डॉ. पवन कुमार यादव की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 

रिसेप्शन के दौरान वर-वधू। (सौजन्य-स्वजन)

रिसेप्शन के दौरान वर-वधू। (सौजन्य-स्वजन) 

HighLights

  1. नवविवाहित दूल्हे की प्रीतिभोज के दौरान तबीयत बिगड़ी।

  2. डॉ. पवन कुमार यादव की अस्पताल ले जाते समय मौत।

  3. डीजे की तेज आवाज मौत का संभावित कारण बनी।

संवाद सूत्र, पोठिया (कटिहार)। शादी के जश्न के बीच हुई एक हृदयविदारक घटना से दोनों परिवार सदमे में हैं। पोठिया थाना क्षेत्र की पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या तीन में गुरुवार देर रात प्रीतिभोज के दौरान नवविवाहित दूल्हे की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान पोठिया गांव निवासी डॉ. पवन कुमार यादव के रूप में हुई है। वह आयुष चिकित्सक थे और पटना में निजी क्लीनिक चलाते थे।

डॉ. पवन की शादी 25 नवंबर को दियारा चांदपुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव की पुत्री प्रीति कुमारी से हुई थी। गुरुवार, 26 नवंबर को उनके घर प्रीतिभोज आयोजित किया गया था।

रात करीब 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत होकर गिर पड़े। स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया।

हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ घर पर जुट गई।

स्वजन की चीख-पुकार से गांव में शोक छा गया। मृतक के बड़े भाई श्रवण कुमार यादव सेना में कार्यरत हैं और दूसरे भाई चंदन कुमार किसान सलाहकार हैं।

70 वर्षीय मां प्रभा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया हृदय नारायण यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह, पैक्स अध्यक्ष निरंजन झा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप प्रभा, पूर्व उपमुखिया मो. समीद और मो. आलमगीर सहित कई लोग पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

डीजे की तेज आवाज मौत का कारण

मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रीतिभोज के दौरान तेज आवाज में डीजे बजने की बात भी सामने आई। कुछ लोगों का कहना था कि डीजे की तेज धुन और आवाज डॉ. पवन बर्दाश्त नहीं कर सके, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि, डीजे की आवाज को मौत का कारण बताए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- मखाना फोड़ने की घंटों की मेहनत मिनटों में खत्म, कटिहार मेले में 80% सब्सिडी वाली मशीन बनी किसानों का आकर्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।