विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैरक में सोना, जवानों संग घूमना: जानिए कटिहार पुलिस लाइन में 20 दिनों तक क्या करता रहा फर्जी सिपाही दीपक कुमार

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:12 PM (IST)

Katihar Police Line Fake Constable Arrested: कटिहार पुलिस लाइन में 15-20 दिनों से फर्जी सिपाही बनकर रह रहे दीपक कुमार ...और पढ़ें

Katihar Police Line Fake Constable Arrested:  दीपक कुमार गिरफ्तार

Katihar Police Line Fake Constable Arrested:  दीपक कुमार गिरफ्तार

HighLights

  1. कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी सिपाही दीपक कुमार गिरफ्तार।

  2. 20 दिनों से पुलिस परिसर में रह रहा था आरोपी।

  3. सुरक्षा में सेंधमारी, मिलीभगत की जांच जारी।

संवाद सूत्र, कटिहार। Katihar Police Line Fake Constable Arrested: कटिहार जिले में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा तंत्र को खुली चुनौती देने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। शहर के सबसे संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले परिसर कटिहार पुलिस लाइन में पिछले 15 से 20 दिनों से एक युवक फर्जी सिपाही बनकर रह रहा था। भंडाफोड़ होने के बाद सहायक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है।

20 दिनों से पुलिस लाइन में जमा रखा था डेरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी दीपक कुमार पिछले करीब दो से तीन हफ्तों से पुलिस लाइन में एक नियमित जवान की तरह ही रह रहा था। उसने जवानों की तरह अपनी दिनचर्या बना रखी थी और परिसर के भीतर ही अपनी शरण बना ली थी।

सुरक्षा कर्मियों और विभागीय अधिकारियों की नजरों से बचते हुए इतने दिनों तक उसका पुलिस लाइन में जमे रहना प्रशासनिक सतर्कता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। गुप्त सूचना और संदेह के आधार पर जब सहायक थाना पुलिस ने पड़ताल की, तो उसकी फर्जी पहचान का पर्दाफाश हुआ और उसे धर दबोचा गया।

सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी, मददगारों की तलाश तेज

जिले के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पुलिस लाइन परिसर में, जहां जिले का शस्त्रागार (आर्मरी), रिजर्व पुलिस बल और तमाम लॉजिस्टिक संसाधन मौजूद रहते हैं, वहां किसी गैर-अधिकृत और संदिग्ध व्यक्ति का इतने लंबे समय तक ठहरना पुलिस महकमे के लिए भारी चिंता का विषय बन गया है।

अब पुलिस इस मुख्य बिंदु की जांच कर रही है कि आखिर दीपक कुमार को पुलिस लाइन में प्रवेश कैसे मिला? क्या परिसर के अंदर मौजूद किसी पुलिसकर्मी या कर्मचारी की मिलीभगत से वह वहां ठहरा हुआ था? पुलिस उसके संपर्कों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और हालिया गतिविधियों की गहन छानबीन कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसकी मंशा केवल फर्जीवाड़ा थी या इसके पीछे कोई गहरी आपराधिक साजिश।

यह भी पढ़ें- कटिहार में अंतरजातीय प्रेम विवाह पर जीवित बेटी का पिंडदान; पिता-भाई ने सिर मुंडवाकर किया श्राद्ध, तोड़े सारे रिश्ते

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।