यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indian Railway: बिहार के इस रूट पर दोहरीकरण से ट्रेनों को मिलेगी बेहतर गति, बदल जाएगी इलाके की सूरत
प्रधानमंत्री मोदी ने गति शक्ति योजना के तहत 64 किलोमीटर लंबी मुकुरिया-कटिहार-कुमेदपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की आधारशिला रखी गई ...और पढ़ें

HighLights
- 942 करोड़ की लागत से दोहरणीकरण कार्य कराया जाएगा
- इस परियोजना के पूरा होने से मालगाड़ियां नेपाल आसानी से जा सकेंगी
संवाद सहयोगी, कटिहार। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजना का उद्घाटन व शिलान्यास किया, जिसमें पीएम की गति शक्ति योजना के तहत 64 किलोमीटर लंबी मुकुरिया-कटिहार-कुमेदपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की आधारशिला रखी गई 942 करोड़ की लागत से दोहरणीकरण कार्य कराया जाएगा।
इस परियोजना से कटिहार रेल मंडल की सेक्शनल क्षमता को बढ़ाएगी और आसान बनाएगी। वहीं, दोहरीकरण होने से देश के पूर्वोत्तर हिस्से से पूर्व और उत्तर की ओर आवाजाही करने वाली ट्रेनों की बेहतर गतिशीलता में मदद मिलेगी।
विद्युतीकृत परियोजना कटिहार-जोगबनी रेल सेक्शन का उद्घाटन
वहीं, 151 करोड़ रुपये की बजट लागत से एक और विद्युतीकृत परियोजना कटिहार-जोगबनी रेल सेक्शन का उद्घाटन किया गया, जो कटिहार, पूर्णिया और अररिया जिलों के 106 रूट किलोमीटर विद्युतीकृत सेक्शनों को कवर करता है।
इस परियोजना के पूरा होने से अत्यधिक भार वहन करने वाली मालगाड़ियां नेपाल की ओर आसानी से जा सकेंगी, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों और व्यवसायियों को लाभ होगा। इन सभी परियोजना देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ अधिक से अधिक यात्री व माल गाड़ियों के निर्बाध संचालन में मदद करेंगी।
ये भी पढ़ें-
