Move to Jagran APP

तीन प्रखंडों में प्रचार अभियान का शोर थमा, मतदान कल

कटिहार। जिले में चतुर्थ चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार की शाम प्रचार अभियान का शोर थम गया। मतदान 20 अक्टूबर को कराया जाएगा। समेलीमनसाही व फलका चतुर्थ चरण का चुनाव होना है। तीनों प्रखंड में विभिन्न पदो के लिए 3372 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को मनसाहीसमेली व फलका में सदर एसडीओ शंकर शरण ओमी ने ईवीएम सीलिग कार्य का जायजा लेकर मतदानकर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 09:30 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 09:30 PM (IST)
तीन प्रखंडों में प्रचार अभियान का शोर थमा, मतदान कल

कटिहार। जिले में चतुर्थ चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार की शाम प्रचार अभियान का शोर थम गया। मतदान 20 अक्टूबर को कराया जाएगा। समेली,मनसाही व फलका चतुर्थ चरण का चुनाव होना है। तीनों प्रखंड में विभिन्न पदो के लिए 3372 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को मनसाही,समेली व फलका में सदर एसडीओ शंकर शरण ओमी ने ईवीएम सीलिग कार्य का जायजा लेकर मतदानकर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उक्त तीनों प्रखंड से वार्ड सदस्य के पद पर तीन तथा पंच के पद पर 76 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

loksabha election banner

मनसाही प्रखंड से जिला परिषद पद के लिए नौ महिला उम्मीदवार मैदान पर है। जबकि मुखिया पद पर 36 पुरूष, 18 महिला सहित कुल 54 प्रत्याशी है। पंचायत समिति पद पर 32 पुरूष 29 महिला सहित कुल 61 प्रत्याशी,सरपंच पद पर 33 पुरूष व 19 महिला सहित 52 प्रत्याशी है। वही वार्ड सदस्य पर कुल 440 तथा पंच पद पर 193 सहित इस प्रखंड से 809 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में है।

फलका प्रखंड से 804 पुरूष व 793 महिला सहित कुल 1597 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला परिषद के लिए 19 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 46 पुरूष व 57 महिला सहित कुल 103 प्रत्याशी है। जबकि मुखिया पद पर कुल 130 प्रत्याशी में 81 पुरूष व 49 महिला प्रत्याशी हैं। सरपंच के पद पर 56 पुरूष तथा 32 महिला सहित कुल 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वार्ड सदस्य पद पर 897 तथा पंच के पद पर 360 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पंच के सात पद रिक्त हैं। फलका से पंच के पद पर 41 तथा वार्ड सदस्य के पद पर दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।

समेली प्रखंड में 966 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें 501 पुरूष व 465 महिला प्रत्याशी है। जिला परिषद पद पर 11 महिला प्रत्याशी भाग्य आजमा रही हैं। वही मुखिया के पद पर 32 पुरूष व 23 महिला सहित 55 प्रत्याशी हैं। पंचायत समिति पद पर कुल 72 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें 37 पुरूष व 35 महिला शामिल है।सरपंच के पद पर 52 उम्मीदवार है जिसमें 34 पुरूष तथा 18 महिला प्रत्याशी है। वही वार्ड सदस्य के पद पर 537 तथा पंच के पद पर 239 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। समेली प्रखंड से वार्ड सदस्य के पद पर एक तथा पंच के पद पर 15 निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। 20 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी जोर शोर से की जा रही है। मतगणना 22 व 23 अक्टूबर को तिनगछिया बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.