महाधरना की सफलता को लेकर जदयू की बैठक
संवाद सूत्र, बरारी (कटिहार) : आगामी बीस अक्टूबर को मुख्यालय के समक्ष आयोजित जदयू का एक दिवसीय धरना प
संवाद सूत्र, बरारी (कटिहार) : आगामी बीस अक्टूबर को मुख्यालय के समक्ष आयोजित जदयू का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की सफलता को लेकर बरारी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गयी। प्रखंड अध्यक्ष ललिता यादव के अध्यक्षता में केदारनाथ सिंह के निवास स्थान पर आयोजित उक्त बैठक में केन्द्र सरकार पर बिहार के साथ सौतेलापूर्ण व्यवहार करने का आरोप को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक का संचालन करते हुए वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन सिंह ने इसके विरोध में जिला समाहरणालय के समक्ष आगामी बीस अक्टूबर को होने वाल महाधरना प्रदर्शनी में बड़ी से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील कार्यकर्ताओं से की। वरिष्ठ नेता सह जिला के पर्यवेक्षक सूर्यदेव मंडल, कोढ़ा प्रमुख मनोज ऋषि, मुकेश सिंह आदि ने भी अपने वक्तव्यों में कहा है कि यह महाधरना नहीं अपनी मांगों को लेकर शक्ति प्रदर्शन है। इस मौके पर मिथिलेश यादव, अरुण चौधरी, सुबोध व्यास, उपेंद्र सिंह, सुनीता देवी, पूनम देवी, धीरेंद्र पोद्दार, चंद्रशेखर यादव, मुन्ना अंसारी, अमित यादव, प्रभा सिंहा, रणवीर सिंह, मो. मुस्तफा, तनवीर आलम आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।