मारपीट व छेड़खानी के मामले में महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी
कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने मारपीट व छेड़खानी के मामले में प
कैमूर : जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने मारपीट व छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने थाना में दिए आवेदन में लिखा है कि वह किराना की दुकान चलाती है। मंगलवार की सुबह आठ-नौ बजे के लगभग गांव के जाटुल सिंह व दीपक सिंह आए और अश्लील इशारा करने लगे। उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। इसका विरोध करने पर दोनों गाली गलौज करने लगे और पकड़ कर बाहर की तरफ ले जाने लगे। हल्ला करने पर पुत्री आई तो हथियार दिखाने पर वह सहम गई। इसके बाद दोनों लोग मारपीट करने लगे। साथ ही छेड़खानी भी किए। इसके बाद जाने के समय धमकी देकर गए कि केस करोगी तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। उधर इस मामले की सूचना होने पर सोनहन थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाटुल सिंह को नशे की हालत में गिरफ्तार कर ली। इस संबंध में पूछे जाने पर भभुआ थानाध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।