पीएम आवास योजना का लाभ पाने के बाद भी बेघर हैं 14 भूमिहीन! जमीन न मिलने से मोहनियां में अटका पक्का मकान
मोहनियां प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 34 लाभुक अभी भी वंचित हैं, जिनमें 14 भूमिहीन हैं जिन्हें जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है।

पीएम आवास योजना का लाभ पाने के बाद भी बेघर हैं 14 भूमिहीन (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
मोहनियां में 34 लाभुक पीएम आवास योजना से वंचित।
14 भूमिहीन लाभार्थियों को अभी तक नहीं मिली जमीन।
बीडीओ बोले, भूमिहीनों के लिए जमीन की व्यवस्था जारी।
संवाद सहयोगी, मोहनियां (कैमूर)। स्थानीय प्रखंड के 34 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका। जिसमें 14 भूमिहीन हैं। शेष भूमि विवाद या नीलाम पत्र वाद के कारण योजना के लाभ से वंचित हैं।
सरकारी तौर पर जमीन उपलब्ध नहीं रहने पर भूमिहीनों को घर बनाने के लिए तीन तीन डिसमिल जमीन खरीद कर देना है। लेकिन मोहनियां प्रखंड में भूमिहीनों इसका लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे चयनित लाभुकों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
34 लाभुक इस योजना के लाभ से वंचित
वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक मोहनियां प्रखंड के 18 पंचायतों के 5265 चयनित लाभुकों में 5216 को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया है। ये अपने पक्का मकान में रह रहे हैं।
तकनीकी कारणों से 34 लाभुक इस योजना ले लाभ से वंचित हैं। जिसमें 14 ऐसे हैं जिनके पास घर बनाने को जमीन नहीं है। शेष के लिए भूमि विवाद या नीलाम पत्र वाद बाधक बन रहा है।
411 लाभुकों ने पक्का मकान बनाया
पीएम आवास योजना का लाभ लेने में अकोढ़ी मेला पहले स्थान पर - मोहनियां प्रखंड का अकोढ़ी मेला पंचायत पीएम आवास योजना का लाभ लेने में पहले स्थान पर है। इस पंचायत के 411 लाभुकों ने पक्का मकान बनाया है। दूसरे स्थान पर मुजान पंचायत है। जहां के 385 चयनित लाभुकों में 379 ने मकान निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।
तीसरे स्थान पर कटरा कला पंचायत है। जहां के 377 लाभुकों को उक्त योजना के लिए चयनित किया गया था। जिसमें 375 का आवास पूर्ण हो चुका है। दादर पंचायत के 375 चयनित लाभुकों में 373 ने आवास निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।
वहीं अकोढ़ी पंचायत के 150, अमेठ के 355, बघिनी के 343, बम्हौर के 341, बढ़ूपर के 341, बेलौड़ी के 280, भरखर के 305, भिट्टी के 166, भोखरी के 267, डंडवास के 244, कठेज के 242, पानापुर के 244, शहबाजपुर के 209 तथा उसरी पंचायत के 191 लाभुको का उक्त योजना के तहत पक्का मकान बना लिया है।
दस वर्षों में प्रखंड के चयनित 5265 लाभुकों में 5216 ने आवास पूर्ण कर लिया है। 14 भूमिहीनों में दो को जमीन का पर्चा दिया गया है। 12 को भूमि की व्यवस्था की जा रही है। वे जहां सरकारी भूमि पर बसे हुए हैं उसी जमीन को उन्हें आवंटित कर पर्चा दिया जाएगा। जहां सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होगी वहां के लाभुकों को सरकारी दर पर जमीन खरीद कर दी जाएगी। - मानेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ
यह भी पढ़ें- बिहार में 2.5 एकड़ से अधिक जमीन वालों का राशन कार्ड से कटेगा नाम, अलग-अलग सरकारी रिकॉर्ड की होगी पहचान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।