विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटियों की शादी को गांव में मिलेगा हाई-टेक मंडप: 50-50 लाख से बनेंगे आधुनिक भवन, कैमूर की 9 पंचायतों में काम शुरू

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:11 PM (IST)

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत कैमूर जिले की नौ पंचायतों में आधुनिक विवाह मंडप का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 

एआई के माध्यम से जेनरेट की गई इमेज।

एआई के माध्यम से जेनरेट की गई इमेज।

जागरण संवाददाता, भभुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत पंचायतों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विवाह मंडप बनाए जाने की योजना है। इसके लिए जिले के सात प्रखंडों की 15 पंचायतों विवाह मंडप बनाने के लिए भूमि का चयन किया गया है।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंडों की चयनित पंचायतों में से नौ पंचायतों में विवाह मंडप बनाने को निर्माण कार्य प्रारंभ है।

बता दें, कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए निजी विवाह भवन या लान की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले के सभी 146 पंचायतों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विवाह मंडप बनाए जाएंगे।

इसको लेकर सात प्रखंडों की 15 पंचायतों विवाह मंडप बनाने के लिए भूमि का चयन किया गया है। जिले की नौ पंचायतों में विवाह मंडप बनाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक विवाह मंडप के निर्माण पर लगभग 50 लाख की राशि को खर्च किया जाएगा। विवाह मंडप 13200 स्कवायर फीट में बनेगा।

विवाह मंडप बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह समारोह के लिए सम्मान जनक और सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध कराना है। विवाह मंडप में महिला और पुरूषों के अलग-अलग आधुनिक शौचालय, रसोईघर, सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे ग्रामीण परिवार सुरिक्षत और बेहतर माहौल में विवाह समारोह का आयोजन कर सकेंगे। विवाह मंडप का उपयोग केवल शादी- विवाह तक समिति नहीं रहेगा।

सामाजिक आयोजनों, महिला समूहों की बैठकों के अलावा सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए भी इनका उपयोग किया जा सकेगा। ऐसे में ये भवन ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में भी विकसित होंगे।

इन पंचायतों में शुरु हुआ काम

प्रखंड - पंचायत सूची

प्रखंड पंचायत
अधौरा दीघार, सड़की
कुदरा बहेरा, डेरवा, पंचपोखरी
मोहनिया बम्हौर खास, भरखर
नुआंव चंडेश
रामगढ अकोढ़ी

यह भी पढ़ें- पटना से काशी और कैमूर का सफर अब और आसान: रात में चलेंगी 2 नई बसें, कोचस वालों की भी बल्ले-बल्ले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।