विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Awas Yojana का लाभ लेने वाले 322 लोगों से वसूली करने की तैयारी में सरकार, सामने आई लिस्ट

Published: Mon, 17 Mar 2025 03:43 PM (IST)

पीएम अवास योजना के पैसे लेने के बाद भी आवास का निर्माण नहीं करने वाले लोगों पर सरकार एक्शन लेने ...और पढ़ें

ग्रामीण विकास विभाग पीएम आवास योजना के 322 लाभुकों से करेगा वसूली
ग्रामीण विकास विभाग पीएम आवास योजना के 322 लाभुकों से करेगा वसूली

HighLights

  1. पीएम आवास योजना के लाभुकों पर एक्शन
  2. 322 लोगों पर नीलाम पत्र वाद किया गया
  3. पैसों की वसूली करेगा ग्रामीण विकास विभाग

जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवास बनाने के लिए मिलने वाली राशि लेने के बाद भी आवास पूरा नहीं करने वाले लाभुकों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। राशि वसूली को लेकर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अब तक 322 लोगों पर नीलाम पत्र वाद किया गया है।

अधौरा प्रखंड में 152 लोगों ने नहीं पूरा किया आवास

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी प्रखंड क्षेत्र अधौरा प्रखंड में 152 लोग है। इन दोनों वित्तीय वर्ष में स्वीकृति प्राप्त आवासों में 565 आवास आज तक पूर्ण नहीं हुए है।

एमआइएस पदाधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 में 48012 पीएम आवास बनाने की स्वीकृति जिला के सभी प्रखंडों में मिली थी।

नोटिस के बाद भी नहीं पूरा हुआ आवास

इनमें 47447 आवास को लाभुकों के द्वारा पूरा किया गया। इसके बाद भी 565 आवास को लाभुकों के द्वारा राशि लेने के बाद भी पूरा नहीं किया गया। आवास को पूरा नहीं करने वाले लाभुकों को आवास पूर्ण करने के लिए उजला व लाल नोटिस दी गई। इसके बाद भी आवास का कार्य नहीं पूरा किया गया।

इसके चलते विभाग ने जिले के सभी प्रखंड के 322 लोगों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद किया है। इसमें अधौरा में 152, भभुआ में 45, भगवानपुर में 27, दुर्गावती में 4, कुदरा में 29, मोहनिया में 10, नुआंव में 14, रामगढ में 15, रामपुर में 24 लाभुक शामिल है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोनों वित्तीय वर्ष में अधौरा में 2187, भभुआ में 6852, भगवानपुर में 4213, चैनपुर में 8829, चांद में 4919, दुर्गावती में 3824, कुदरा में 3370, मोहनिया में 5024, नुआंव में 2131, रामगढ में 2490, रामपुर में 4173 आवास बनाने के स्वीकृति मिली थी।

31 मार्च तक किया जाएगा सर्वे

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले के लोगों को आवास की सुविधा देने के लिए विभाग के दिशा-निर्देश के तहत पात्र लाभुकों के चयन के लिए सभी प्रखंडों में सर्वे किया जा रहा है। सर्वे का कार्य आगामी 31 मार्च तक होगा।

एमआइएस पदाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों के अंतर्गत आने वाले पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों का चयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 12 मार्च तक किए गए सर्वे के अनुसार जिले में 58701 लोगों को प्रधानमंत्री आवास के लिए योग्य पाया गया है। इन सभी का नाम सूची में जोड़ा गया है। इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।

सुधीर कुमार पांडेय, एमआइएस पदाधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार बीते दस जनवरी से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वेयर के द्वारा योजना के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले लाभुकों के चयन की प्रक्रिया का पूरा किया जा रहा है। अब तक किए गए सर्वे में 12049 पुरूष व 46652 महिलाओं की पहचान हुई है।

जिले में प्रखंडवार चिह्नित किए गए लाभुकों की संख्या

प्रखंड
 चिह्नित लाभुकों की   संख्या
अधौरा   3227
भभुआ 8675
भगवानपुर 3298
चैनपुर 10235
चांद 4616
दुर्गावती 4030
कुदरा 5536
मोहनियां 7322
नुआंव 3831
रामगढ़ 3856

प्रखंडवार चिह्नित पुरूष लाभुक

प्रखंड
 पुरुष लाभुक
अधौरा 949
भभुआ 1542
भगवानपुर 720
चैनपुर 2704
चांद 1458
दुर्गावती 943
कुदरा 1096
मोहनियां 1277
नुआंव 398
रामगढ़ 355
रामपुर  607

प्रखंडवार चिह्नित महिला लाभुक

प्रखंड
 चिह्नित महिला लाभुक
अधौरा  2278
भभुआ  7133
भगवानपुर  2578
चैनपुर 7531
चांद 3158
कुदरा 4440
दुर्गावती 3087
मोहनियां 6045
नुआंव 3433
रामगढ़ 3501
रामपुर  3468

ये भी पढ़ें

PM Awas Yojana: घर बैठे मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ, 31 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई

PM Awas Yojana की सूची में नाम जोड़ने के लिए देने होंगे पैसे? पकड़ में आया बड़ा 'खेल', चौंक जाएंगे आप