विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असली दीवाली वही जो चेहरों पर लाए मुस्कान: जमुई के आदिवासी गांव पहुंची महिला पुलिस, बोलीं- जल्‍दी आओ मिठाई लाई हूं

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:52 AM (IST)

Jamui Simultala Police Tribal Village Diwali: जमुई के सिमुलतला थाना की पुलिस ने चौधरिया गांव के आदिवासी बच्चों और ग्रामीणों ...और पढ़ें

Jamui Simultala Police Tribal Village Diwali: जमुई में खाकी का संवेदनशील चेहरा, सिमुलतला पुलिस ने आदिवासी बच्चों संग बांटी दिवाली की खुशियां

Jamui Simultala Police Tribal Village Diwali: जमुई में खाकी का संवेदनशील चेहरा, सिमुलतला पुलिस ने आदिवासी बच्चों संग बांटी दिवाली की खुशियां

HighLights

  1. सिमुलतला पुलिस ने चौधरिया गांव में आदिवासी बच्चों संग मनाई दीपावली।

  2. थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने बच्चों को मिठाई और नई कॉपियां भेंट कीं।

  3. पुलिस ने शिक्षा का महत्व समझाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। Jamui Simultala Police Tribal Village Diwali: दीपावली यानी अंधकार पर प्रकाश की विजय का महापर्व। इस पावन त्योहार की वास्तविक सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब समाज के संपन्न लोग वंचितों के जीवन का अंधेरा मिटाकर वहां उम्मीदों और खुशियों का दीप प्रज्वलित करें।

जमुई जिले के सिमुलतला थाना की पुलिस ने इस बार कुछ ऐसा ही मानवीय कार्य कर समाज के सामने एक बेहद भावुक और प्रेरक मिसाल कायम की है। पुलिस की इस अनूठी पहल ने यह सिद्ध कर दिया है कि खाकी वर्दी के सख्त पहरे के भीतर भी एक बेहद कोमल और संवेदनशील हृदय धड़कता है।

चौधरिया गांव पहुंची महिला पुलिस टीम, ग्रामीणों को खिलाई मिठाई

थानाध्यक्ष रूबी कुमारी, अवर निरीक्षक नीलम कुमारी एवं आयुषी के नेतृत्व में सिमुलतला पुलिस की टीम ने दीवाली का उत्सव किसी चकाचौंध भरी जगह के बजाय टेलबा पंचायत अंतर्गत चौधरिया गांव के आदिवासी बच्चों और ग्रामीणों के बीच जाकर मनाया।

Simultala Police Celebrate Diwali with Tribal Children in Jamui

वर्दी में जब ये महिला अधिकारी सुदूर गांव की पगडंडियों से होते हुए बस्तियों में पहुंचीं, तो उनका व्यवहार किसी सख्त पुलिस अफसर का नहीं, बल्कि एक स्नेहमयी अभिभावक और मार्गदर्शक जैसा था। महिला अधिकारियों ने आत्मीयता के साथ गांव के मासूम बच्चों और बुजुर्गों को अपने हाथों से मिठाइयां खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया, जिससे समूचे गांव में त्योहार का उत्साह और अपनापन छा गया।

हाथों में नई कॉपियां पाकर खिल उठे मासूमों के चेहरे

पुलिस टीम का यह अपनापन सिर्फ मिठाइयों के वितरण तक सीमित नहीं रहा। बच्चों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य की कामना करते हुए महिला पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पठन-पाठन और लेखन सामग्री के रूप में नई कॉपियां उपहार स्वरूप भेंट कीं।

हाथों में चमचमाती कॉपियां पाते ही आदिवासी बच्चों की आंखों में खुशी की अनूठी चमक तैर गई। बच्चों के चेहरों पर खिली निश्छल मुस्कान इस बात का गवाह थी कि यह उपहार उनके लिए कितना अनमोल है। उत्साहित बच्चों ने अपनी नई कॉपियां दिखाते हुए थानाध्यक्ष रूबी कुमारी, अवर निरीक्षक नीलम कुमारी और आयुषी के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Simultala Police Celebrate Diwali with Tribal Children in Jamui (1)

"मन लगाकर पढ़ें और आगे बढ़ें"- अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला

इस आत्मीय मिलन के दौरान महिला पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों के सिर पर दुलार से हाथ फेरा और उन्हें जीवन में शिक्षा का असली महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, मन लगाकर पढ़ाई करें, अनुशासन में रहें और अपने सपनों को साकार कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन करें।

सिमुलतला पुलिस की इस भावपूर्ण पहल ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि खाकी का दायित्व सिर्फ अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के दिलों में सुरक्षा, सम्मान और विश्वास जगाना भी है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर कासिम बाजार SHO की अपील- 'आप मनाएं दिवाली, सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी', अद्भुत है 12 साल के समर्पण की कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।