विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Well Done अंकित : प्रेरणादायी व संघर्ष से भरा है वायुसेना की वर्दी पर दो धारियों से कंधे पर दो सितारों तक का सफर

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:45 PM (IST)

Ankit Kumar ACC Entry 134 Lieutenan : सिमुलतला आवासीय विद्यालय के पूर्व छात्र और भारतीय वायुसेना के कार्पोरल अंकित कुमार का चयन आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) एंट्री-134 कोर्स में हुआ है। वह प्रशिक्षण के बाद भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर आसीन होकर देश की सेवा करेंगे, जो एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।

Ankit Kumar ACC Entry 134 Lieutenan : सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लाल का कमाल: वायुसेना में 'कार्पोरल' से थल सेना में 'लेफ्टिनेंट' बनेंगे अंकित कुमार

Ankit Kumar ACC Entry 134 Lieutenan : सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लाल का कमाल: वायुसेना में 'कार्पोरल' से थल सेना में 'लेफ्टिनेंट' बनेंगे अंकित कुमार

HighLights

  1. अंकित कुमार का चयन आर्मी कैडेट कॉलेज एंट्री-134 में हुआ।

  2. वायुसेना के कार्पोरल से थल सेना में लेफ्टिनेंट बनेंगे।

  3. यह उपलब्धि सिमुलतला विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। Ankit Kumar ACC Entry 134 Lieutenan : सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए यह बेहद गौरव और हर्ष का क्षण है। विद्यालय के मेधावी पूर्व छात्र एवं पूर्व स्कूल कैप्टन अंकित कुमार (सत्र 2013-20) ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अंकित का चयन भारतीय थल सेना के प्रतिष्ठित आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) एंट्री-134 कोर्स की मेरिट सूची में हुआ है। वर्तमान में भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रहे कार्पोरल अंकित कुमार अब प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर आसीन होकर देश की रक्षा करेंगे।

वायुसेना से थल सेना में अधिकारी बनने तक का सफर

अंकित कुमार शुरू से ही एक होनहार और अनुशासित छात्र रहे हैं। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में अध्ययन के दौरान अपनी नेतृत्व क्षमता के कारण वे स्कूल कैप्टन भी चुने गए थे। विद्यालय की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्ष 2021 में उन्होंने भारतीय वायुसेना की ग्रुप 'एक्स' परीक्षा उत्तीर्ण की और देश सेवा के लिए वायुसेना में शामिल हुए। कार्पोरल के पद पर कार्यरत रहते हुए भी उन्होंने अपने लक्ष्य को बड़ा रखा और निरंतर तैयारी जारी रखते हुए अब सेना में कमीशंड ऑफिसर बनने का मार्ग प्रशस्त किया है।

शिक्षकों ने जताया गर्व, बताया प्रेरणास्रोत

अंकित की इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सिमुलतला आवासीय विद्यालय के शिक्षक डॉ. जयंत कुमार, गोपाल शर्मा और राकेश पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि अंकित कुमार की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। एक पूर्व स्कूल कैप्टन के रूप में उन्होंने जो अनुशासन और नेतृत्व क्षमता यहां सीखी थी, आज उसी के बल पर वे भारतीय सेना में अधिकारी बनने जा रहे हैं। वायुसेना में सेवा देते हुए भी अपने लक्ष्य के प्रति उनका यह समर्पण विद्यालय में अध्ययनरत वर्तमान छात्र-छात्राओं के लिए एक जीवंत प्रेरणास्रोत है।

वहीं, विद्यालय के प्राचार्य शुभम शेखर ने कहा, "यह हमारे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है कि हमारे पूर्ववर्ती छात्र हर क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं। हाल ही में पूर्व छात्रों का एक 'जेंडर न्यूट्रल' एसोसिएशन भी बनाया गया है, जिसमें छात्र और छात्राएं दोनों शामिल हैं। मुझे विश्वास है कि पूर्व छात्रों का यह सहयोग आने वाले 5-7 सालों में और भी बेहतर परिणाम देगा।"

क्यों खास है कार्पोरल से लेफ्टिनेंट बनने का यह सफर

  • वायुसेना का कार्पोरल: यह भारतीय वायुसेना में एयरमैन (जवान) श्रेणी का एक महत्वपूर्ण पद है, जो थल सेना के नायक के बराबर होता है। इसकी पहचान वर्दी की बाजू पर लगी दो 'वी' (V) आकार की धारियां होती हैं। इसमें तकनीकी और जूनियर नेतृत्व की जिम्मेदारियां होती हैं।

  • थल सेना का लेफ्टिनेंट: यह भारतीय सेना में प्रथम श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी का शुरुआती पद है। इनकी पहचान कंधे पर लगे दो चमकते सितारों से होती है और ये सेना की एक टुकड़ी का नेतृत्व करते हैं।

  • क्या है एसीसी एंट्री (आर्मी कैडेट कॉलेज): यह तीनों सेनाओं (थल, वायु और नौसेना) में कार्यरत जवानों को अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर देता है। कड़ी लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू और कठिन प्रशिक्षण के बाद ही एक जवान इस मुकाम तक पहुंचता है। अंकित ने सेवा में रहते हुए इस कठिन परीक्षा को पास कर जवान से अफसर बनने का गौरव हासिल किया है।

  • देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।