विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिल्क सिटी के लिए गौरव का पल: नेशनल स्कूल गेम्स में भागलपुर की शारदा 800 मीटर दौड़ व नीतू वाकिंग रेस में ठोकेंगी ताल

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:59 AM (IST)

Bhagalpur Sharda Kumari Neetu Kumari National School Games Shivpuri: भागलपुर की शारदा कुमारी (800 मीटर दौड़) और नीतू कुमारी (वाकिंग ...और पढ़ें

Bhagalpur Sharda Kumari Neetu Kumari National School Games Shivpuri: शारदा व नीतू।

Bhagalpur Sharda Kumari Neetu Kumari National School Games Shivpuri: शारदा व नीतू।

HighLights

  1. भागलपुर की शारदा और नीतू का राष्ट्रीय खेलों में चयन।

  2. शारदा 800 मीटर दौड़, नीतू वाकिंग रेस में भाग लेंगी।

  3. मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 19-23 नवंबर को प्रतियोगिता।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Sharda Kumari Neetu Kumari National School Games Shivpuri: राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में सिल्क सिटी भागलपुर की दो होनहार बेटियां बिहार का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। नाथनगर प्रखंड के गनोरा बादरपुर की शारदा कुमारी का चयन अंडर-17 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

वहीं, भागलपुर की नीतू कुमारी वाकिंग रेस में बिहार की ओर से अपनी चुनौती पेश करेंगी। दोनों खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए चयनित होने से जिले के खेल प्रेमियों और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

19 से 23 नवंबर तक मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी

राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 23 नवंबर तक मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधवराव सिंधिया परिसर में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय मंच पर देश के विभिन्न राज्यों के चयनित खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

राजगीर में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर शारदा ने बनाई जगह

शारदा कुमारी ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपने दमदार प्रदर्शन के बूते राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की की है। पिछले दिनों राजगीर में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए थे।

इसी उत्कृष्ट उपलब्धि के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शारदा इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अब एक बार फिर वे अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में पदक जीतने के इरादे से ट्रैक पर उतरेंगी, जबकि नीतू कुमारी वाकिंग रेस में दमखम दिखाएंगी।

खेल प्रेमियों ने दी बधाई, पदक जीतने की जताई उम्मीद

दोनों बेटियों की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में नसर आलम, जेड हसन, मोहम्मद परवेज, जुलवाव, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, पंकज कुमार, सपना कुमारी, कुंदन कुमार, सचिन कुमार और सनी कुमार सहित कई खेल प्रेमी शामिल हैं। सभी ने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार और भागलपुर का नाम रोशन करेंगी।

यह भी पढ़ें- Welldone हर्षित केडिया : सिल्क सिटी भागलपुर के ऑलराउंडर क्रिकेटर को ISPL में चेन्नई सिंघम ने 3 लाख में खरीदा

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।