Welldone हर्षित केडिया : सिल्क सिटी भागलपुर के ऑलराउंडर क्रिकेटर को ISPL में चेन्नई सिंघम ने 3 लाख में खरीदा
ISPL Auction Harshit Kedia Bhagalpur Chennai Singams 3 Lakh: भागलपुर के युवा क्रिकेटर हर्षित केडिया को इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग ...और पढ़ें

ISPL Auction Harshit Kedia Bhagalpur Chennai Singams 3 Lakh: भागलपुर के युवा क्रिकेटर हर्षित केडिया का कमाल
HighLights
युवा क्रिकेटर हर्षित केडिया को चेन्नई सिंघम ने खरीदा।
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में तीन लाख रुपये में शामिल।
भागलपुर के क्रिकेट इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। ISPL Auction Harshit Kedia Bhagalpur Chennai Singams 3 Lakh: शहर के युवा क्रिकेटर हर्षित केडिया ने अपनी खेल प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आइएसपीएल) में चेन्नई सिंघम की टीम ने हर्षित को तीन लाख रुपये में खरीदा है।
इस बड़ी सफलता से भागलपुर के क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। हर्षित के चयन को जिले के क्रिकेट इतिहास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
अंडर-19 जिला टीम और स्व. देवेंद्र प्रसाद क्रिकेट क्लब से खेलते हैं हर्षित
हर्षित भागलपुर अंडर-19 जिला क्रिकेट टीम के सक्रिय खिलाड़ी हैं और शहर के स्वर्गीय देवेंद्र प्रसाद क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हैं। कम उम्र में इस राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुंचकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खेल विशेषज्ञों के अनुसार, आइएसपीएल में चेन्नई सिंघम जैसी चर्चित टीम की ओर से खेलने का अवसर मिलने से उनके क्रिकेट करियर को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
-1794858715527.webp)
क्लब पदाधिकारियों और कोच ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना
हर्षित की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर स्वर्गीय देवेंद्र प्रसाद क्रिकेट क्लब की अध्यक्ष पूनम सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना झा, सचिव किशोर सिंह, कोच भानु कुमार और एसएम कॉलेज स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य कंचन प्रसाद ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
भागलपुर के युवा क्रिकेटर हर्षित केडिया ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है; इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में चेन्नई सिंघम की टीम ने उन्हें तीन लाख रुपये में खरीदा है।
हर्षित भागलपुर अंडर-19 जिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं और शहर के स्व. देवेंद्र प्रसाद क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हैं; उनके चयन को जिले के क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
क्लब के पदाधिकारियों और कोच ने कहा कि हर्षित ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से क्लब के साथ पूरे भागलपुर का मान बढ़ाया है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगामी टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन कर नई ऊंचाइयों को छुएंगे और भागलपुर के बाद बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।