विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना सचिवालय में घूसखोरी: रिटायर्ड बाबू ने ही अफसर को बिछाए जाल में फंसाया, 4 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:06 AM (IST)

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना सचिवालय में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन को 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। 

4 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार (सौ. जागरण)

4 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार (सौ. जागरण)

HighLights

  1. पटना सचिवालय में प्रशाखा पदाधिकारी 4000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।

  2. नगर विकास विभाग के राजीव रंजन को निगरानी टीम ने पकड़ा।

  3. झाझा नगर परिषद के पूर्व लिपिक की शिकायत पर हुई कार्रवाई।

संवाद सूत्र, बोड़वा (जमुई)। रिश्वतखोरी के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के एक प्रशाखा पदाधिकारी को चार हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार अधिकारी की पहचान राजीव रंजन के रूप में हुई है।निगरानी की मुख्यालय टीम ने यह कार्रवाई पटना स्थित नए सचिवालय (विकास भवन) के कार्यालय में की।

संबंधित फाइल पटना मुख्यालय में लंबित

मामला झाझा नगर परिषद के पूर्व प्रधान लिपिक केपीएमसी मुंशी से जुड़ा है।वे सेवाकाल के दौरान वेतन से की गई कटौती की राशि और अन्य आवश्यक आदेश पत्र जारी कराने के लिए विभाग का चक्कर लगा रहे थे। संबंधित फाइल पटना मुख्यालय में लंबित थी।

आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने और राशि जारी कराने के एवज में प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन ने उनसे चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

खुद विभागीय प्रक्रिया के जानकार थे शिकायतकर्ता  

नगर परिषद में प्रधान लिपिक के पद पर काम कर चुके मुंशी विभागीय प्रक्रिया और नियमों से अच्छी तरह परिचित थे।उन्होंने रिश्वत देने के बजाय पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 138/26 दर्ज किया गया। इसके बाद डीएसपी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में धावादल गठित किया गया।

शुक्रवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय चार हजार रुपये अधिकारी को दिए पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के बेलोखरा गांव के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें निगरानी की विशेष अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

यह भी पढ़ें- जमुई के जंगलों में SSB का बड़ा सर्च ऑपरेशन, नगरुआ पहाड़ से दो देसी राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।