विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ घाट पर दिखा RSS का 'पंच परिवर्तन' स्वरूप; जमुई में किउल नदी की सफाई कर स्वयंसेवकों ने दिया पर्यावरण का संदेश

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:20 PM (IST)

RSS Panch pariwartan : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जमुई के स्वयंसेवकों ने छठ पूजा के बाद किउल नदी स्थित त्रिपुरारी ...और पढ़ें

RSS Panch pariwartan : मुई में छठ पूजा के बाद किउल नदी के त्रिपुरारी घाट पर आरएसएस का स्वच्छता अभियान

RSS Panch pariwartan : मुई में छठ पूजा के बाद किउल नदी के त्रिपुरारी घाट पर आरएसएस का स्वच्छता अभियान

HighLights

  1. आरएसएस जमुई ने छठ के बाद किउल नदी घाट साफ किया।

  2. स्वयंसेवकों ने त्रिपुरारी घाट पर व्यापक सफाई अभियान चलाया।

  3. 'पंच परिवर्तन' के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।

संवाद सहयोगी, जमुई। RSS Panch pariwartan : लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के दौरान नदी और घाटों की साफ-सफाई को लेकर प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठन भी सक्रिय रहते हैं। हालांकि, पर्व संपन्न होने के बाद अक्सर उन्हीं नदी घाटों पर गंदगी का अंबार लग जाता है, जिनकी पूजा-अर्चना कर उन्हें स्वच्छ और पवित्र बनाए रखने का संकल्प लिया जाता है। इसी विडंबना को दूर करने की पहल करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), जमुई के स्वयंसेवकों ने मंगलवार को किउल नदी स्थित त्रिपुरारी घाट पर व्यापक सफाई अभियान चलाया।

'पंच परिवर्तन' के तहत पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संकल्प

इस अभियान के माध्यम से संघ के स्वयंसेवकों ने नदी को स्वच्छ, निर्मल एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने का संदेश दिया। संघ की ओर से बताया गया कि पंच परिवर्तन के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के संकल्प को पहले स्वयं अपने आचरण में उतारने और फिर समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा संपन्न होने के बाद नदी घाटों पर जमा होने वाली गंदगी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), जमुई के स्वयंसेवकों ने मंगलवार को किउल नदी स्थित त्रिपुरारी घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया।

  • इस अभियान के माध्यम से स्वयंसेवकों ने नदी को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने का संदेश दिया तथा आम लोगों से छठ पूजा के बाद भी पूरे वर्ष नदी की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

  • संघ की ओर से बताया गया कि 'पंच परिवर्तन' के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संकल्प को पहले स्वयं अपने आचरण में उतारने और फिर समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • पूरे वर्ष नदी की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

    स्वयंसेवकों ने कहा कि छठ महापर्व में हम प्रकृति, जल और सूर्य की उपासना करते हैं। ऐसे में पर्व समाप्त होने के बाद नदी और घाटों को गंदा छोड़ना हमारी आस्था और पर्यावरण संरक्षण की भावना के विपरीत है। जिस समर्पण भाव से पर्व के दौरान घाटों की सफाई की जाती है, उसी भावना से पूरे वर्ष नदी और उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखने की जरूरत है।

    इस श्रमदान अभियान में कुंजबिहारी बंका, चंद्रकांत, शिवदानी, बबलू, बंटी, दिनेश, ओमप्रकाश, मंटू, बलवंत सिंह और सुनील सहित कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने आम लोगों से भी नदी को स्वच्छ रखने और घाटों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील की।

    यह भी पढ़ें- जमुई : छठ महापर्व पर भक्ति के रंग में रंगा नरियाना व पूर्णा खैरा , परसा घाट पर बनारस के पंडितों ने कराई गंगा आरती

    देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।