विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई के पाठकचक जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:30 PM (IST)

पुलिस ने जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठकचक जंगल में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस ...और पढ़ें

जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश

जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश

HighLights

  1. जमुई के पाठकचक जंगल में मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई।

  2. फैक्ट्री से हथियार बनाने के उपकरण बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।

  3. अवैध कारोबार के तार मुंगेर से जुड़े होने की आशंका।

संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई)। सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठकचक जंगल में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में इस अवैध कारोबार के तार मुंगेर से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित मिर्चा गांव निवासी छोटू पासवान ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में मिनी गन फैक्ट्री के संचालन को लेकर जानकारी दी है। उसने बताया कि आमीन गांव निवासी जमशेद की देखरेख और संरक्षण में जंगल में हथियार बनाए जा रहे थे। इसके अलावा मिर्चा गांव निवासी डब्लू यादव की संलिप्तता की बात भी सामने आई है। 

निर्माण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच 

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर हथियार निर्माण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यहां निर्मित हथियारों की आपूर्ति कहां और किन लोगों को की जाती थी। 

WhatsApp Image 2026-10-21 at 2.12.33 PM

मुंगेर से संभावित संपर्क की भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि, मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका और हथियारों की आपूर्ति से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें- जमुई में दुकान विवाद में 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जदयू नेता अनुज कुमार समेत 8 घायल