विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NH-333A पर बनेंगे 8 बाईपास, ₹466 करोड़ की निविदा जारी, झारखंड व ब‍िहाार तक घटेगी दूरी; जमुई शहर में फंसा पेच

Published: Thu, 08 Oct 2026 05:59 PM (IST)

NH 333A Bypass Tender: NH-333A पर बरबीघा से पंजवारा तक के सफर को सुगम बनाने के लिए 466.62 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

NH 333A Bypass Tender:  एनएच-333ए पर प्रस्तावित नए बाईपास और चौड़ीकरण के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा टेंडर जारी

NH 333A Bypass Tender:  एनएच-333ए पर प्रस्तावित नए बाईपास और चौड़ीकरण के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा टेंडर जारी

HighLights

  1. NH-333A पर 8 नए बाईपास बनेंगे।

  2. परियोजना की कुल लागत 466.62 करोड़ रुपये है।

  3. जमुई शहर बाईपास का मामला अभी अटका है।

संवाद सहयोगी, जमुई। NH 333A Bypass Tender: नेशनल हाईवे 333ए के जरिए बरबीघा से पंजवारा तक के सफर को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को घनी आबादी, कस्बों और स्थानीय बाजारों के जाम से पूरी तरह मुक्त करने के लिए आठ नए बाईपास और सिकंदरा में एक री-एलाइनमेंट निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

एनएचएआई (NHAI) की जगह इस पूरी परियोजना की निविदा सीधे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के स्तर से जारी की गई है। दो अलग-अलग पैकेजों में निकाली गई इन निविदाओं की कुल अनुमानित लागत 466.62 करोड़ रुपये तय की गई है।

  • सड़क को टू-लेन प्लस पक्के पेव्ड शोल्डर के मानक पर किया जाएगा तैयार

  • जमुई शहर बाईपास का मामला अब भी री-एलाइनमेंट में अटका।

इस परियोजना के तहत एनएच-333ए को टू-लेन प्लस पेव्ड शोल्डर (पक्के किनारे) के अत्याधुनिक मानक पर अपग्रेड किया जाएगा, जिससे मालवाहक भारी वाहनों और लंबी दूरी के मुसाफिरों को शहरों के बाहर से सीधे निकलने का सुगम विकल्प मिलेगा।

शेखपुरा व खैरा बाईपास के लिए 114.64 करोड़ मंजूर

परियोजना के पहले पैकेज की अनुमानित लागत 114.64 करोड़ रुपये निर्धारित है। इसके तहत शेखपुरा और खैरा में बाईपास के साथ-साथ सिकंदरा में एक महत्वपूर्ण री-एलाइनमेंट का निर्माण कराया जाएगा। निविदा दस्तावेज के अनुसार, शेखपुरा बाईपास की लंबाई करीब 4.590 किलोमीटर और खैरा बाईपास की लंबाई करीब 3.770 किलोमीटर रखी गई है।

इस पैकेज के लिए संशोधित रूप से तकनीकी व वित्तीय बोली जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर और निविदा खोलने की तारीख 29 अक्टूबर 2026 मुकर्रर की गई है।

NH 333A Bypass Rs 466 Cr Tender for 8 New Bypasses in Bihar (1)

NH-333A बाईपास प्रोजेक्ट

  • मार्ग विस्तार: बरबीघा से पंजवारा (एनएच-333ए)।

  • कुल परियोजना लागत: ₹466.62 करोड़ (दो अलग-अलग पैकेज)।

  • पैकेज-1 (लागत ₹114.64 करोड़):

    • शेखपुरा बाईपास (लंबाई: 4.590 किमी)

    • खैरा बाईपास (लंबाई: 3.770 किमी)

    • सिकंदरा में री-एलाइनमेंट का निर्माण

    • बोली जमा करने की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2026 (खुलने की तिथि: 29 अक्टूबर)।

  • पैकेज-2 (लागत ₹351.98 करोड़):

    • 6 बाईपास: मांगोबंदर, केंदुआ, टोला-सोनो, झाझा, नरगंजो और भैरवगंज (कुल लंबाई: 19.450 किमी)।

    • 2 डीएलपी-फ्री सेक्शन का चौड़ीकरण (लंबाई: 21.821 किमी)।

    • निविदा की अंतिम तिथि: 09 नवंबर 2026।

  • सड़क मानक: टू-लेन प्लस पेव्ड शोल्डर (पक्के किनारे)।

NH 333A Bypass Rs 466 Cr Tender for 8 New Bypasses in Bihar (2)

झाझा व सोनो समेत 6 बाईपास पर खर्च होंगे 351.98 करोड़

दूसरे पैकेज के अंतर्गत 351.98 करोड़ रुपये की लागत से कुल छह बाईपास तैयार किए जाएंगे। इनमें मांगोबंदर, केंदुआ, टोला-सोनो, झाझा, नरगंजो और भैरवगंज बाईपास शामिल हैं, जिनकी सम्मिलित लंबाई 19.450 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त दो डीएलपी-फ्री (डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) सेक्शन को भी टू-लेन मय पक्के शोल्डर के मानक पर सुदृढ़ किया जाएगा, जिनकी लंबाई 21.821 किलोमीटर है। इस पैकेज के लिए निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2026 निर्धारित है।

  • एनएच-333ए के जरिए बरबीघा से पंजवारा तक सुगम सफर के लिए आठ बाईपास और सिकंदरा में एक री-एलाइनमेंट निर्माण को मिली मंजूरी।

  • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दो अलग-अलग पैकेजों में ₹466.62 करोड़ की कुल अनुमानित लागत से जारी की निविदा।

जमुई शहर बाईपास पर अब भी री-एलाइनमेंट का पेच

एनएच-333ए के बड़े हिस्से के लिए टेंडर जारी होने और सिकंदरा री-एलाइनमेंट को हरी झंडी मिलने से उम्मीदें तो जगी हैं, लेकिन जमुई जिला मुख्यालय के प्रस्तावित बाईपास का पेंच अब भी नहीं सुलझ सका है। जमुई शहर बाईपास का मामला तकनीकी स्तर पर री-एलाइनमेंट की प्रक्रिया में उलझा हुआ है।

  • पैकेज-1 (₹114.64 करोड़): शेखपुरा (4.59 किमी) व खैरा (3.77 किमी) बाईपास के साथ सिकंदरा में बनेगा री-एलाइनमेंट; टेंडर 22 अक्टूबर तक।

  • पैकेज-2 (₹351.98 करोड़): मांगोबंदर, केंदुआ, टोला-सोनो, झाझा, नरगंजो व भैरवगंज में 19.45 किमी लंबे 6 बाईपास; 9 नवंबर तक आवेदन।

शहर के मुख्य बाजार, कचहरी और आवासीय क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश से रोजाना भीषण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों की लंबे समय से मांग है कि जमुई बाईपास को प्राथमिकता दी जाए। अब जब अन्य बाईपासों का टेंडर जारी हो चुका है, तो सबकी नजरें जमुई बाईपास के री-एलाइनमेंट पर आने वाले अंतिम प्रशासनिक निर्णय पर टिकी हुई हैं। इसके बनते ही बरबीघा से पंजवारा तक यात्रा समय में भारी कटौती होगी।

यह भी पढ़ें- खगड़िया-पूर्णिया एनएच-31 बनेगा फोरलेन; डीजीपीएस मशीन से सर्वे शुरू, नवगछिया और सीमांचल को मिलेगी बड़ी राहत

यह भी पढ़ें- लखीसराय में 5 KM लंबा महाजाम! विद्यापीठ चौक से जमुई मोड़ तक रेंगते रहे वाहन, बाइपास आरओबी बंद होने से बढ़ी आफत