विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली-हावड़ा के बीच दौड़ेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और शेड्यूल

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:00 AM (IST)

रेलवे ने आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और हावड़ा के बीच एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली-हावड़ा के बीच दौड़ेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और शेड्यूल

नई दिल्ली-हावड़ा के बीच दौड़ेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और शेड्यूल

HighLights

  1. नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी त्योहारी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन।

  2. ट्रेन संख्या 04070/04069 यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए।

  3. जसीडीह, आसनसोल सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। आगामी त्योहारी सीजन में ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त दबाव को कम करने के उद्देश्य से नई दिल्ली और हावड़ा के बीच आरक्षित त्योहार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संख्या 04070/04069 चलाने का निर्णय लिया गया है। इस बात की आधिकारिक जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने दी।

ट्रेन का समय और शेड्यूल इस प्रकार है...

ट्रेन संख्या 04070 नई दिल्ली – हावड़ा यह स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर को सुबह 08:20 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन 18 अक्टूबर को सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04069 हावड़ा – नई दिल्ली वापसी में यह ट्रेन 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर 03:00 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19 अक्टूबर को शाम 06:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

त्योहारी सफर को सुगम बनाने के लिए इस ट्रेन का आसनसोल मंडल के अंतर्गत जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा झाझा आदि स्टेशनों में रुकेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय सारिणी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और इस विशेष सेवा का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें- बक्सर और आरा होकर चलेंगी 3 वीकली स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें- छठ-दिवाली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने बढ़ाई मिथिला, सियालदह-बलिया और गंगासागर एक्सप्रेस में सीटें