विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ-दिवाली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने बढ़ाई मिथिला, सियालदह-बलिया और गंगासागर एक्सप्रेस में सीटें

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:44 PM (IST)

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए तीन प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त ...और पढ़ें

जमुई रेल यात्रियों के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे एलएचबी कोच।

जमुई रेल यात्रियों के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे एलएचबी कोच।

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में अतिरिक्त एलएचबी कोच जोड़े जाएंगे।

  2. मिथिला, सियालदह-बलिया, गंगासागर एक्सप्रेस में सुविधा।

  3. हजारों यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त बर्थ और राहत।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। Festive Special Trains Extra LHB Coach: आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और आस्था के महापर्व छठ पर घर लौटने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को निजात दिलाने के उद्देश्य से रेलवे ने इस रूट की तीन प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी रूप से एक-एक अतिरिक्त आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच जोड़ने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

आसनसोल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बुधवार को इस बात की आधिकारिक जानकारी दी। रेलवे के इस निर्णय से पश्चिम बंगाल से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले हजारों प्रवासियों को सीधे तौर पर अतिरिक्त बर्थ और सीट उपलब्ध होंगी। इससे न केवल यात्रियों का सफर सुरक्षित और आरामदायक बनेगा, बल्कि त्योहारों के दौरान होने वाली अफरा-तफरी पर भी रोक लगेगी।

मिथिला एक्सप्रेस (13021/13022) में 21 कोचों की व्यवस्था

हावड़ा से रक्सौल के बीच चलने वाली बेहद लोकप्रिय मिथिला एक्सप्रेस अब 20 के बजाय 21 कोचों के साथ पटरियों पर दौड़ेगी। हावड़ा (अप) से यह अतिरिक्त कोच 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक तथा रक्सौल (डाउन) से 16 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रभावी रूप से जोड़ा जाएगा, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

सियालदह–बलिया एक्सप्रेस (13105/13106) की बढ़ी क्षमता

बिहार और पूर्वी यूपी को जोड़ने वाली सियालदह-बलिया एक्सप्रेस में कोचों की संख्या 17 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है। यह सुविधा सियालदह (अप) से 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक और बलिया (डाउन) से 16 अक्टूबर से 21 नवंबर तक यात्रियों को मिलेगी, जिससे छपरा, बलिया और आसपास के यात्रियों को राहत मिलेगी।

गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) में भी अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध

मिथिलांचल के लिए महत्वपूर्ण सियालदह–जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस में भी डिब्बों की संख्या 17 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है। इसमें सियालदह (अप) दिशा से 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तथा जयनगर (डाउन) दिशा से 16 अक्टूबर से 21 नवंबर तक अतिरिक्त एलएचबी कोच जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- छठ-दिवाली पर नहीं होगी टिकटों की मारामारी, अमृत भारत की रेक से चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें- छठ-दिवाली पर उमड़ी भीड़, गया होकर चल रही पूजा स्पेशल ट्रेनों में दिखा लोकतंत्र का रंग