जमई के झाझा में विकास कार्यों की सौगात, दीपावली से पहले नगर परिषद का बड़ा ऐलान
झाझा नगर परिषद ने दीपावली से पहले नगरवासियों के लिए कई बड़ी विकास योजनाओं की घोषणा की है। इसमें 50 ...और पढ़ें

सड़क और बड़े नाले का उद्घाटन। फोटो जागरण
HighLights
50 लाख की सड़क और नाले का उद्घाटन।
पुराना टाउन हॉल बनेगा आकर्षक विवाह भवन।
युवाओं के लिए आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण।
संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। दीपावली के त्योहार से पहले नगरवासियों के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की गई। महिलाओं से लेकर युवाओं तक के लिए नगर परिषद की ओर से कई योजनाओं का शुभारंभ जल्द किया जाएगा।
इसकी जानकारी मंगलवार को नगर के फाड़ी चौक पर लगभग 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित सड़क और बड़े नाले के उद्घाटन के दौरान मुख्य पार्षद संजय यादव ने दी।
सड़क और बड़े नाले का उद्घाटन मुख्य पार्षद संजय यादव, उपमुख्य पार्षद विपिन साव, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. जनार्दन वर्मा, समाजसेवी राजीव उर्फ गुड्डू यादव एवं वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से पर्दा हटाकर किया।
मुख्य पार्षद ने बताया कि तीन साल पहले चुनाव के दौरान फाड़ी चौक से कमरूल होदा तक की 10 फीट चौड़ी संकरी सड़क को 25 फीट चौड़ा करने की घोषणा की गई थी। आज इस सड़क को विधिवत रूप से नगरवासियों को समर्पित कर दिया गया है।
समाजसेवी राजीव उर्फ गुड्डू यादव ने कहा कि नगर परिषद की ओर से सड़क और नाले का निर्माण सराहनीय है। फाड़ी चौक से कमरूल होदा तक सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी में सड़क का निर्माण कराया गया है। जल्द ही नगर के स्व शिवनंदन झा के जर्जर टाउन हाल को आकर्षक विवाह भवन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
जल्द ही इसे नगरवासियों को समर्पित किया जाएगा। इस विवाह भवन को काफी कम किराए पर सभी लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
यहां विवाह समारोह के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा युवाओं के लिए पुराने नगर परिषद कार्यालय को आधुनिक पुस्तकालय में तब्दील किया जा रहा है।
यहां 100 से अधिक युवाओं के लिए पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। यह पुस्तकालय युवाओं की शिक्षा के लिए काफी कारगर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद नगरवासियों की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं। हर व्यक्ति की समस्या सुनी जाती है। आगे भी नगर परिषद की ओर से इसी तरह एक से बढ़कर एक विकास कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद बिट्टू कुमार राम ने की। मौके पर वार्ड पार्षद विपुल उर्फ इंटू झा, दिनेश रावत, अजय पासवान, संदीप शर्मा, मंटू गुप्ता, सुभाष बरनवाल, पिंकू बरनवाल, मुन्ना यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
