विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर काउंटिंग शुरू, पटना में CCTV को लेकर बवाल

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:15 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 10:03 AM (IST)

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, जिसमें 150 प्रत्याशियों ...और पढ़ें

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में MLC Election 2026 के रिजल्ट आने वाले हैं। इसी के साथ उन 150 प्रत्याशियों (स्नातक कोटे में 90 और शिक्षक कोटे में 60) के भाग्य का निर्णय हो जाएगा। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। 

इस रिजल्ट से मोकामा विधायक अनंत सिंह की प्रतिष्ठा भी जुड़ी है, क्योंकि पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह का विरोध करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था।  

दैनिक जागरण के इस लाइव ब्लॉग में हम Bihar MLC Election Result 2026  की पल-पल की अपडेट दे रहे हैं, तो बने रहें हमारे साथ।