विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार का एक ऐसा चचरी पुल जिसे देखने फ्रांस से आई विदेशी पर्यटक! जमुई के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद किया तैयार

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:48 PM (IST)

Jamui Khaira Chachari Bridge France Tourist: ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से जमुई के जतहर गांव में बना बांस का पुल ...और पढ़ें

Jamui Khaira Chachari Bridge France Tourist: ग्रामीणों के चंदे से बना चचरी पुल देखने फ्रांस से पहुंचीं महिला पर्यटक

Jamui Khaira Chachari Bridge France Tourist: ग्रामीणों के चंदे से बना चचरी पुल देखने फ्रांस से पहुंचीं महिला पर्यटक

HighLights

  1. जमुई के जतहर गांव में बना अनोखा बांस का पुल।

  2. ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर स्वयं बनाया यह पुल।

  3. फ्रांस से पर्यटक ने आकर देखी ग्रामीणों की पहल।

संवाद सूत्र, खैरा (जमुई)। Jamui Khaira Chachari Bridge France Tourist: जब सामूहिक संकल्प और जनसहयोग एकजुट होता है, तो सीमित संसाधन भी मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही अनूठा उदाहरण जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत जतहर गांव में देखने को मिला है, जहां ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग और चंदे से बनाया गया बांस-लकड़ी का चचरी पुल अब देश ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

सोशल मीडिया पर इस चचरी पुल की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद इसे अपनी आंखों से देखने के लिए फ्रांस से एक विदेशी महिला पर्यटक सीधे जतहर गांव पहुंच गईं। सुदूर ग्रामीण अंचल में विदेशी महिला पर्यटक के अचानक आगमन से पूरे गांव में उत्सुकता और कौतूहल का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे उन्हें देखने तथा उनके अनुभव जानने के लिए जुट गए।

Jathar Bamboo Bridge French Tourist Visits Bihar Viral Self Built Bridge (2)

सरकारी मदद का इंतजार छोड़ खुद जुटाई पूंजी और बनाया पुल

गौरतलब है कि जतहर गांव के निवासियों को लंबे समय से नदी पार कर आवागमन करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में जब नदी उफान पर होती थी, तो गांव का संपर्क आसपास के बाजारों और मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट जाता था। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती थी और मरीजों को अस्पताल पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बन जाता था।

Jathar Bamboo Bridge French Tourist Visits Bihar Viral Self Built Bridge (1)

वर्षों तक प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों के स्तर पर ठोस पहल न होने पर ग्रामीणों ने सरकारी मदद की बाट जोहने के बजाय आत्मनिर्भर बनने का फैसला किया। गांव के लोगों ने आपस में बैठक कर चंदा इकट्ठा किया और बांस व लकड़ी की व्यवस्था कर श्रमदान के जरिए नदी पर एक कामचलाऊ चचरी पुल तैयार कर लिया। ग्रामीणों की इसी एकजुटता और आत्मनिर्भरता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड हुईं, जो तेजी से वायरल हो गईं।

वायरल वीडियो देखकर फ्रांस से खिंची चली आईं पर्यटक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जब लोगों ने देखा कि कैसे एक पूरे गांव ने मिलकर नदी पर आवागमन का रास्ता खुद तैयार कर लिया है, तो इसकी चर्चा देश-विदेश तक फैल गई। फ्रांस की रहने वाली महिला पर्यटक ने जब इस अनूठे पुल का वीडियो देखा, तो वे खुद को रोक नहीं पाईं और सीधे जमुई के जतहर गांव का रुख किया।

Jathar Bamboo Bridge French Tourist Visits Bihar Viral Self Built Bridge (3)

उन्होंने गांव पहुंचकर पुल की संरचना को देखा और ग्रामीणों के इस सामूहिक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने केवल अपनी रोजमर्रा की परेशानी को हल करने के लिए सीमित संसाधनों से यह प्रयास किया था, लेकिन इसने गांव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला दी।

हालांकि, इस अस्थायी चचरी पुल की लोकप्रियता के बीच ग्रामीणों ने यह भी दोहराया कि बांस का पुल हर साल बरसात के तेज बहाव में बहने का खतरा बना रहता है। इसलिए शासन-प्रशासन को इस जनहितैषी पहल का संज्ञान लेते हुए यहां अविलंब एक पक्के और स्थायी पुल का निर्माण कराना चाहिए, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित व स्थायी आवागमन की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें- 270 करोड़ की कुंडघाट योजना की सड़क धंसी, पटना-भागलपुर की टीम ने की जांच; विभाग बोला- बांध तो ठीक है, लेक‍िन उठे कई सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।