विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं खुद जान दे रही हूं, मेरे पत‍ि को दोष मत देना', प्रेमलता ने सुसाइड नोट में ल‍िखा- खुश रहना, मुझे माफ कर देना

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:08 PM (IST)

Jamui Married Woman Suicide: जमुई के नवाबगंज में एक विवाहिता प्रेमलता कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके पास ...और पढ़ें

Jamui Married Woman Suicide: जमुई में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

 Jamui Married Woman Suicide: जमुई में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

HighLights

  1. जमुई के नवाबगंज में विवाहिता प्रेमलता का शव मिला।

  2. घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद, किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।

  3. पति को हिरासत में लेकर पूछताछ, बाद में छोड़ा गया।

संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई)। Jamui Married Woman Suicide: लछुआड़ थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में शनिवार को लछुआड़ पुलिस ने एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया है। उसका शव घर के आंगन में पंखे से लटका मिला। घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें मृतका ने जीवन से तंग आकर आत्महत्या करने और अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराने की बात लिखी है। मृतका की पहचान नवाबगंज के धनराज कुमार की पत्नी प्रेमलता कुमारी (30) के रूप में की गई है।

पति ने देखा फंदे से लटका शव

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के अनुसार, घटना देर रात की है। आधी रात को शौच के लिए उठे पति ने आंगन का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा खुला तो उसने अपनी पत्नी को पंखे से लटका हुआ देखा। उसके शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य और पड़ोसी जुट गए। सूचना मिलने पर लछुआड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।

Jamui Woman Suicide Premlata Note Blames No One

पति को पुलिस ने लिया हिरासत में

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पति धनराज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहने की बात भी सामने आई है। इसी वजह से पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू की। हालांकि, बाद में मृतका के मायके वालों ने थाने में आवेदन देकर प्रेमलता की मौत को आत्महत्या बताया और पति को निर्दोष करार दिया, जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।

जीविका समूह से जुड़ी थी प्रेमलता

बताया जाता है कि प्रेमलता जीविका समूह से भी जुड़ी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- जमुई: छठ की रात प्रेमी संग पकड़ी गई दो बच्चों की मां, पति ने करा दी शादी; अब तीन बच्चों के पिता की पहली पत्नी भड़की

घटना की संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पति धनराज कुमार को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में मृतका के मायके वालों के द्वारा थाने में लिखित रूप से मौत को आत्महत्या बताने और पति को निर्दोष करार दिए जाने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

-

जमुई पुल‍िस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।