जमुई: छठ की रात प्रेमी संग पकड़ी गई दो बच्चों की मां, पति ने करा दी शादी; अब तीन बच्चों के पिता की पहली पत्नी भड़की
Jamui Jhajha Love Affair Marriage Dispute Five Children Future: जमुई के झाझा में छठ के दौरान दो बच्चों की मां ...और पढ़ें

Jamui Jhajha Love Affair Marriage Dispute Five Children Future: जमुई में पति ने करा दी अपनी पत्नी की प्रेमी से शादी
HighLights
छठ की रात आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए प्रेमी युगल।
ग्रामीणों ने मिलकर कराई दो बच्चों की मां की शादी।
पांच बच्चों के भविष्य को लेकर पहली पत्नी चिंतित।
संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। Jamui Jhajha Love Affair Marriage Dispute Five Children Future: झाझा थाना क्षेत्र के चाय गांव में छठ महापर्व की तैयारियों के बीच शुक्रवार की देर रात एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीन बच्चों का पिता अपने घर के बगल में रहने वाली दो बच्चों की मां से मिलने उसके घर पहुंच गया।
इसी दौरान महिला के पति और उसकी सास ने दोनों को कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ लिया। शोर मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की शादी करा दी। इस पूरे घटनाक्रम से दोनों परिवारों के कुल पांच बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।
नहाय-खाय की रात कमरे में पकड़े गए, पति ने पत्नी का किया त्याग
मिली जानकारी के अनुसार, चाय गांव निवासी दो बच्चों की मां का अपने ही पड़ोस में रहने वाले तीन बच्चों के पिता के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों छिप-छिपकर मिलते थे। शुक्रवार को छठ महापर्व के नहाय-खाय के अवसर पर दोनों परिवारों ने कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया और पर्व की तैयारी में जुटे थे।
इसी बीच देर रात महिला के बुलाने पर प्रेमी उसके घर पहुंच गया। दोनों एक कमरे में थे, तभी महिला के पति और सास की नजर उन पर पड़ गई। दोनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें कमरे में ही पकड़ लिया।
पहली पत्नी पहुंची थाने, पांच बच्चों के भविष्य को लेकर लगाई गुहार
शोर सुनकर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों की पहल और आपसी सहमति से दोनों की शादी करा दी गई। महिला के पति ने भी अपनी पत्नी का त्याग करते हुए उसे प्रेमी के साथ भेजने पर सहमति दे दी। लेकिन असली विवाद तब खड़ा हुआ, जब प्रेमी अपनी नई पत्नी को लेकर अपने घर पहुंचा। वहां उसकी पहली पत्नी ने इस शादी का कड़ा विरोध शुरू कर दिया।
शनिवार को पीड़ित पहली पत्नी ने अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य और स्वयं के भरण-पोषण की चिंता जताते हुए झाझा थाने में अपने पति और उसकी प्रेमिका के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच उत्पन्न विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पत्नी के आवेदन के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।