विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रातों-रात सड़क निर्माण! घटिया काम देख भड़के ग्रामीण, जमुई के चकाई में रोका काम

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:56 PM (IST)

Samrat Choudhary Visit Jamui Road Construction Quality Protests: जमुई के चकाई में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रातों-रात घटिया सड़क ...और पढ़ें

टूटी हुई पीचिंग सड़क दिखाते ग्रामीण : सौ. ग्रामीण

टूटी हुई पीचिंग सड़क दिखाते ग्रामीण : सौ. ग्रामीण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले चकाई में घटिया सड़क निर्माण।

  2. आक्रोशित ग्रामीणों ने रातों-रात हो रहे काम को रोका, विरोध।

  3. घटिया निर्माण का वीडियो वायरल, उच्चस्तरीय जांच की मांग।

संवाद सूत्र, चन्द्रमंडी (जमुई)। CM Samrat Choudhary Visit Jamui Road Construction Quality Protests: जमुई जिले के चकाई प्रखंड में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 3 अक्टूबर को एथेनॉल प्लांट के निरीक्षण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर कियाजोरी पंचायत में मुख्यमंत्री के आगमन की आड़ में रातों-रात कराए जा रहे घटिया सड़क निर्माण ने व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य से आक्रोशित ग्रामीणों ने घाघरा से शतसल्ला जाने वाली सड़क का निर्माण काम मौके पर पहुंचकर पूरी तरह बंद करा दिया ग्रामीणों का आरोप है कि वीआईपी आगमन की सूचना मिलते ही विभाग और ठेकेदार ने अपनी कमियों को छिपाने के लिए आनन-फानन में काम शुरू कराया। शुक्रवार की शाम घने अंधेरे में सड़क पर अलकतरा और गिट्टी बिछाई जा रही थी, जो बनते ही हाथ लगाने से उखड़ रही थी।

हाथ से उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

जैसे ही अंधेरे में घटिया सड़क निर्माण की खबर फैली, स्थानीय ग्रामीण सुशील यादव, अजय यादव, फाल्गुनी यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उग्र ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए जोरदार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।

  • जमुई के चकाई में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 3 अक्टूबर को एथेनॉल प्लांट निरीक्षण आगमन को लेकर चल रही थीं प्रशासनिक तैयारियां

  • कियाजोरी पंचायत के घाघरा-शतसल्ला मार्ग पर प्रशासनिक हड़बड़ी में शुक्रवार शाम अंधेरे में रातों-रात शुरू कराया गया सड़क निर्माण

  • हाथ से छूते ही उखड़ने लगी सड़क की परत; उग्र ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया और किया हंगामा

  • ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल; मुख्यमंत्री से स्थल निरीक्षण व उच्चस्तरीय जांच की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि लगभग ढाई किलोमीटर लंबी यह सड़क कई गांवों को आपस में जोड़ती है और वर्षों के लंबे इंतजार के बाद इसका निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन घटिया सामग्री के इस्तेमाल से सड़क बनते ही बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने उखड़ती सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुख्यमंत्री से स्थल निरीक्षण और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास के नाम पर इस तरह का भ्रष्टाचार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से सीधा आग्रह किया है कि वे चकाई दौरे के दौरान केवल एथेनॉल प्लांट ही नहीं, बल्कि शतसल्ला रोड का भी धरातल पर निरीक्षण करें, ताकि जमीनी हकीकत सामने आ सके।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने और दोषी ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें- जमुई छेड़खानी कांड: CM सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR की मांग, राजद ने महिला आयोग को सौंपा ज्ञापन 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जमुई पीड़िता की तस्वीर पर घिरे CM सम्राट चौधरी, तेजस्वी ने मांगी FIR; POCSO को लेकर उठाए सवाल