बीमार मां को देखने तमिलनाडु से जमुई आ रहा था बेटा, रास्ते में हादसे का हुआ शिकार
जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में मां की बीमारी की खबर सुनकर तमिलनाडु से घर लौट रहा एक मजदूर ट्रेन ...और पढ़ें

घर में पसरा मातम। (जागरण)
HighLights
तमिलनाडु से घर लौट रहा मजदूर ट्रेन की चपेट में आया।
मां की बीमारी की खबर सुनकर आ रहा था छोटू कुमार।
प्रवासी मजदूरों के जोखिम भरे जीवन को उजागर करती घटना।
संवाद सूत्र, लक्ष्मीपुर (जमुई )। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी मां की तबीयत खराब सुनकर तमिलनाडु से घर लौट रहा मजदूर रास्ते में एक हादसे का शिकार हो गया।
ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान बिशनपुर गांव निवासी ललन पासवान का 24 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में किया गया।
स्वजनों से मिली जानकारी अनुसार मृतक तीनों सगा भाई रवि कुमार ,गोरेलाल व छोटू कुमार तमिलनाडु में 6 साल से मजदूरी का काम करता था।
वहीं, अचानक मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर तीनों भाई आनन-फानन में घर आ रहे थे। इसी दौरान गेट समीप खड़ा एक भाई अनियंत्रित होने के कारण ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर उन लाखों मजदूरों के संघर्ष और जोखिमों को सामने ला दिया है, जो अपनों की खातिर घर से हजारों किलोमीटर दूर काम करता है।
जिस घर में बेटे के आने की राह देखी जा रही थी, वहां अब उसकी मौत की खबर पहुंचने से कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़ें- बिहार में जेल रेड के बीच सड़क पर लूट, सिवान में बदमाशों ने CSP संचालक से लूटे 10 लाख
