विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहन की सांस फूलने पर भाई ने डॉक्टर से लगाई थी मदद की गुहार, जमुई अस्पताल का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:34 PM (IST)

जमुई अस्पताल में भर्ती आस्था की तबीयत बिगड़ने और सांस लेने में परेशानी को लेकर उसके भाई और डॉक्टर के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ है।

मृतका बहन को गोद में उठाए विलाप करता भाई। (सौ: वीडियो ग्रैब।)

मृतका बहन को गोद में उठाए विलाप करता भाई। (सौ: वीडियो ग्रैब।)

HighLights

  1. अस्पताल में भर्ती आस्था की तबीयत बिगड़ने का मामला।

  2. भाई और डॉक्टर के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल।

  3. सांस लेने में परेशानी पर भाई ने जताई थी चिंता।

संवाद सूत्र, जमुई। अस्पताल में भर्ती आस्था की तबीयत बिगड़ने और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बीच उसके भाई और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शालिनी के बीच बातचीत का एक ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल आडियो में भाई विश्वजीत मरीज की सांस फूलने को लेकर चिकित्सक से चिंता जताते और तत्काल मरीज को देखने का आग्रह करते सुनाई दे रहे हैं।

ऑडियो में वह मरीज की स्थिति को लेकर लगातार चिंता व्यक्त करते हैं। इसके जवाब में चिकित्सक की ओर से उन्हें धैर्य रखने की सलाह दिए जाने की बात सामने आ रही है।

बातचीत में स्पाइनल एनेस्थीसिया और ड्रिप चढ़ाए जाने के बाद सांस लेने में परेशानी को लेकर भी चर्चा होती सुनाई दे रही है। चिकित्सक की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि आवश्यक दवाएं दी जा चुकी हैं और उनके असर में कुछ समय लग सकता है।

भाई ने तत्काल मरीज देखने की बात कही

बातचीत के दौरान भाई तत्काल मरीज को देखने की मांग करते हैं। इस पर उन्हें इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक के मरीज को देखने की बात कही जाती है।

साथ ही वरिष्ठ चिकित्सक के ऑन-काल उपलब्ध होने और आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल पहुंचने की जानकारी दिए जाने की बात भी ऑडियो में सामने आ रही है।

हालांकि, प्रसारित ऑडियो की पुष्टि जागरण नहीं करता है। ऑडियो में आवाज किसकी है और बातचीत किस समय की है, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- जमुई सदर अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से 2 मौतें, मंत्री श्रेयसी सिंह का फूटा गुस्सा; FIR दर्ज कराने के निर्देश

यह भी पढ़ें- जमुई के सदर अस्पताल में गर्भवती समेत 2 की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर ड्यूटी से गायब होने का आरोप