Arts टॉपर सुभाष व Science टॉपर अजय ने बढ़ाया बिहार का मान; राष्ट्रपति भवन पहुंचे, द्रौपदी मुर्मु ने कहा- Well Done
Jamui Eklavya Vidyalaya Asta Students Meet President Rashtrapati Bhavan:जनजातीय गौरव दिवस पर झाझा (जमुई) के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के ...और पढ़ें
HighLights
एकलव्य विद्यालय के दो छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
सुभाष टुडू (कला) और अजय बास्के (विज्ञान) ने राष्ट्रपति से संवाद किया।
ग्रामीण अंचल से निकलकर सर्वोच्च संवैधानिक भवन तक पहुंचे छात्र।
संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। Jamui Eklavya Vidyalaya Asta Students Meet President Rashtrapati Bhavan: जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में प्लस टू एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आस्ता (झाझा) के दो मेधावी छात्रों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर सीधा संवाद किया। सुदूर ग्रामीण अंचल से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवन तक पहुंचने की इन छात्रों की उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी व गौरव की लहर दौड़ गई है।
पूरे बिहार से चयनित छात्रों में बनाए गए हिस्सेदार
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए पूरे बिहार राज्य से चयनित विद्यार्थियों में आस्ता विद्यालय के इन दोनों मेधावी छात्रों को स्थान मिला था। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित 'नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स' (NESTS) के निर्देश पर उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर यह चयन किया गया था।
कला संकाय के सुभाष टुडू और विज्ञान संकाय के अजय बास्के ने बढ़ाया मान
राष्ट्रपति से संवाद करने वाले चयनित छात्रों में कला संकाय के सुभाष कुमार टुडू एवं विज्ञान संकाय के अजय बास्के शामिल हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-26 में सुभाष कुमार टुडू ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला संकाय में पूरे विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। वे बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत मुरफोरवा गांव के निवासी हैं। वहीं, जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत जुरपनिया गांव निवासी अजय बास्के ने विज्ञान संकाय में 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

शिक्षक मु. जसीम उद्दीन की देखरेख में पहुंचे दिल्ली, प्राचार्य ने जताया गर्व
दोनों मेधावी छात्रों के साथ विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मु. जसीम उद्दीन एस्कॉर्ट टीचर (प्रभारी, ईएमआरएस बिहार) के रूप में नई दिल्ली गए थे। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कमल किशोर साहू ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीण परिवेश से आने वाले जनजातीय समाज के विद्यार्थियों का राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति से सीधा संवाद करना पूरे झाझा क्षेत्र, जमुई-बांका और विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व की बात है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।