विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवघर से लौटते समय जमुई में रुके क्रिकेटर ईशान किशन, DM नवीन से की मुलाकात

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:21 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने देवघर से लौटते समय जमुई में जिलाधिकारी नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने क्रिकेट करियर पर चर्चा की और डीएम ने उन्हें जमुई के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी, जिस पर किशन ने दोबारा आने की इच्छा जताई।

जमुई डीएम के साथ ईशान किशन (सौ. जागरण)

जमुई डीएम के साथ ईशान किशन (सौ. जागरण)

HighLights

  1. ईशान किशन ने जमुई में जिलाधिकारी नवीन से आत्मीय मुलाकात की।

  2. डीएम ने उन्हें जमुई के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दी।

  3. किशन ने जमुई की प्राकृतिक सुंदरता से प्रभावित होकर दोबारा आने की इच्छा जताई।

संवाद सहयोगी, जमुई। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान किशन शुक्रवार को जिला पदाधिकारी के आवास पर पहुंचे। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद लौटने के क्रम में उन्होंने जिला पदाधिकारी नवीन से आत्मीय मुलाकात की। 

इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। ईशान किशन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर, खेल यात्रा और क्रिकेट के मैदान पर मिले अनुभवों को साझा किया।

जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दी

बातचीत के दौरान जिला पदाधिकारी ने उन्हें जमुई जिले की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया। 

WhatsApp Image 2026-11-27 at 6.10.13 PM


उन्होंने भगवान महावीर की जन्मस्थली के रूप में जमुई की विशिष्ट पहचान का उल्लेख करते हुए नागी-नकटी पक्षी आश्रयणी, गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र और पंचभूर झरना सहित जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दी। इन स्थलों की जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक-ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया।

जिले में दोबारा आने की इच्छा जताई

जिला पदाधिकारी की बातों को ईशान किशन ने काफी रुचि से सुना। जमुई की प्राकृतिक संपदा और पर्यटन की असीम संभावनाओं से परिचित होने के बाद उन्होंने जिले में दोबारा आने की इच्छा जताई। उनकी इस मुलाकात को जिले के पर्यटन स्थलों की पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बिहार का 'मिनी शिमला' है जमुई का सिमुलतला: पहाड़, झरने और राजसी कोठियां मोह लेंगी मन; विवेकानंद का भी रहा जुड़ाव


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।