विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नो वेटिंग, नो रिजर्वेशन की झंझट! हावड़ा से दिल्ली दौड़ेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, पूर्वा एक्सप्रेस के रूट पर चलेगी

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:25 PM (IST)

Howrah to New Delhi Unreserved Special Train 04459: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ...और पढ़ें

Howrah to New Delhi Unreserved Special Train 04459: अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का ऐलान

Howrah to New Delhi Unreserved Special Train 04459: अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का ऐलान

HighLights

  1. हावड़ा से नई दिल्ली के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू।

  2. त्योहारों की भीड़ में यात्रियों को मिलेगी सीधी राहत।

  3. पूर्वा एक्सप्रेस के रूट पर चलेगी, जमुई सहित कई शहरों को लाभ।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। Howrah to New Delhi Unreserved Special Train 04459:  त्योहारों के इस खुशनुमा मौसम में घर से कार्यक्षेत्र और दिल्ली की ओर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। प्रमुख ट्रेनों में टिकटों की भारी मांग, स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या को देखते हुए पूर्व रेलवे ने हावड़ा से नई दिल्ली के बीच एकतरफा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (Unreserved Special Train) चलाने का निर्णय लिया है।

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से उन हजारों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी, जिन्हें नियमित ट्रेनों में कन्फर्म सीट नहीं मिल पा रही थी। अब यात्रियों को न तो महीनों पहले टिकट बुक कराने की बाध्यता होगी और न ही वेटिंग लिस्ट कन्फर्म होने का तनाव झेलना पड़ेगा। यात्री सीधे रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर या यूटीएस (UTS) मोबाइल ऐप से सामान्य टिकट खरीदकर यात्रा कर सकेंगे।

ट्रेन नंबर 04459 के रूप में होगा संचालन, सुबह 5 बजे हावड़ा से रवानगी

रेलवे द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन गाड़ी संख्या 04459 हावड़ा–नई दिल्ली एकतरफा अनारक्षित स्पेशल के रूप में चलाई जा रही है। हावड़ा रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन के प्रस्थान का समय सुबह 05:00 बजे निर्धारित किया गया है। ट्रेन में सभी कोच सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के होंगे, जिससे आम और मध्यमवर्गीय यात्रियों को कम किराए में सीधा और सुरक्षित सफर मिल सकेगा।

12303 पूर्वा एक्सप्रेस के रूट और स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन का सबसे बड़ा लाभ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के यात्रियों को भी मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रेन पूरी तरह से गाड़ी संख्या 12303 हावड़ा–नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के अधिकृत रूट, मार्ग और निर्धारित ठहरावों के अनुसार ही चलेगी।

पूर्वा एक्सप्रेस के ठहराव वाले सभी प्रमुख स्टेशनों पर इस ट्रेन का स्टॉपेज होने से जमुई, किऊल, मोकामा, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर रूट के यात्रियों को नई दिल्ली की यात्रा के लिए एक अतिरिक्त और सुलभ विकल्प मिल जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की सुविधा का लाभ उठाएं और त्योहारी भीड़ से बचकर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं।

यह भी पढ़ें- झाझा-किऊल रूट पर 5 घंटे का ब्लॉक; पूर्वा व इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें फंसीं, कई रेलगाड़ियां रद तो कुछ के मार्ग बदले गए

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।