जमुई: रास्ते में रोककर छात्रा की मांग में डाला सिंदूर, भागने के दौरान कुएं में गिरी पीड़िता
चकाई के मंगताडीह गांव में एक युवती ने बिट्टू सिन्हा पर छेड़खानी और जबरन मांग में सिंदूर भरने का आरोप ...और पढ़ें

रास्ते में रोककर छात्रा की मांग में डाला सिंदूर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
युवती ने बिट्टू सिन्हा पर छेड़खानी और जबरन सिंदूर भरने का आरोप लगाया।
भागने के दौरान युवती कुएं में गिरी, स्थानीय लोगों ने उसे बचाया।
आरोपित बिट्टू सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस कर रही कार्रवाई।
संवाद सूत्र, चकाई। थाना क्षेत्र के मंगताडीह गांव की 19 वर्षीय युवती ने गांव के बिट्टू सिन्हा पर छेड़खानी करने और जबरन मांग में सिंदूर भरने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई है।
थाने में दिए आवेदन के अनुसार, बुधवार को करीब डेढ़ बजे युवती घर से कोचिंग क्लास जा रही थी। काली मंदिर बायपास सड़क के पास बिट्टू खड़ा था। युवती के पास से गुजरने पर उसने पीछे से पकड़कर गलत हरकत की।
विरोध करने पर उसके माथे पर सिंदूर डाल दिया और अपने घर ले जाने के लिए खींचने लगा। युवती का आरोप है कि इसी दौरान बिट्टू की मां भी वहां पहुंचीं और उन्होंने युवक का साथ दिया।
भागने के दौरान कुएं में गिरी
युवती के अनुसार, हाथ छुड़ाकर शोर मचाते हुए भागने के दौरान वह कुछ दूरी पर स्थित कुएं में गिर गई। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला।
आवेदन में युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि बिट्टू पिछले एक साल से उसे परेशान कर रहा था। वह अश्लील हरकत करता था और कॉलेज जाकर भी परेशान करता था।
अदालत में युवती का बयान दर्ज कराया जाएगा
स्वजनों को शिकायत देने के बाद उन्होंने आरोपित के परिवार को इसकी जानकारी दी थी। तब आरोपित और उसके स्वजनों ने माफी मांगकर दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी।
चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार को अदालत में युवती का बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आरोपित युवक के स्वजनों ने आरोपों को निराधार बताया है।