विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई: पत्नी से विवाद और फिर खौफनाक कदम... सुबह आम के पेड़ से लटकती मिली 4 बेटियों के पिता की लाश

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:33 PM (IST)

जमुई के गरही थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक राहुल रजक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

जमुई में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, आम के पेड़ से लटका मिला शव (AI Generated Image)

जमुई में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, आम के पेड़ से लटका मिला शव (AI Generated Image)

HighLights

  1. पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या।

  2. राहुल रजक का शव आम के पेड़ से लटका मिला।

  3. मृतक चार बेटियों का पिता था, परिवार में मातम।

संवाद सहयोगी, जमुई। गरही थाना क्षेत्र में बोझायत गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह उसका शव घर के समीप जंगल किनारे आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।

मृतक की पहचान सोखी रजक के पुत्र राहुल रजक (35) के रूप में हुई है। वह चार बेटियों का पिता था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को राहुल रजक का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह देर शाम घर से निकल गया।

काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर स्वजन उसकी खोजबीन में जुट गए। रातभर परिवार के लोग और ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की नजर घर के समीप जंगल किनारे आम के पेड़ से लटक रहे एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। इसकी सूचना तत्काल स्वजनों को दी गई।

मौके पर पहुंचे स्वजन ने शव की पहचान राहुल रजक के रूप में की। घटना की सूचना मिलने पर गरही थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।

थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि अभी तक स्वजन की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।