विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई में मशरूम खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:41 PM (IST)

जमुई के सोनो बाजार में मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के चार सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार ...और पढ़ें

फूड पॉइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती

फूड पॉइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती

HighLights

  1. सोनो बाजार में एक परिवार के चार सदस्य बीमार।

  2. खेत से लाए गए मशरूम की सब्जी खाने से फूड पॉइजनिंग।

  3. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में भर्ती कराया गया।

संवाद सूत्र, सोनो (जमुई)। मशरूम की सब्जी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की चपेट में आने से सोनो बाजार के एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

बीमार लोगों की पहचान सोनो बाजार निवासी मन्नू वर्मा (35), उनकी पत्नी संध्या देवी (30), पुत्र आयुष कुमार (10) तथा पुत्री आरुषि कुमारी (7) के रूप में हुई है।मन्नू वर्मा ने बताया कि वह खेत से मशरूम लेकर घर आए थे। घर में मशरूम की सब्जी बनाई गई थी। 

पेट दर्द और डायरिया की शिकायत शुरू

परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन में मशरूम की सब्जी खाई। इसके कुछ समय बाद एक-एक कर सभी लोगों को पेट दर्द और डायरिया की शिकायत शुरू हो गई। परिवार के चारों सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद स्वजनों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। 

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर उमाशंकर ने लोगों को सलाह दी कि खेत या जंगल से मिलने वाले अनजान मशरूम अथवा खाद्य पदार्थों का सेवन बिना पहचान और जांच के नहीं करें।

यह भी पढ़ें- बिहार की बेटी का शौर्य: गोलियों से आतंकियों को दिया जवाब, प्यार से जीते दिल; पढ़ें IPS तनुश्री की सक्सेस स्टोरी

यह भी पढ़ें- जेल के अंदर से कॉल, फोन-पे पर रंगदारी! जमुई मंडल कारा में कैदी को पीटा; डर से परिजनों ने भेजे ₹2500