विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कमरे में चल रहा था पंखा और सड़ रहा था शव; जमुई में ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:32 PM (IST)

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक शैलेंद्र सिंह का सड़ा-गला शव उसके घर से बरामद हुआ है। ...और पढ़ें

ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत

ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत

HighLights

  1. ई-रिक्शा चालक शैलेंद्र सिंह का शव बरामद।

  2. कमरे में पंखा चल रहा था, शव सड़ा-गला।

  3. पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

संवाद सूत्र, सिकंदरा(जमुई)। लछुआड़ थाना क्षेत्र के महना गांव में बुधवार को एक घर के कमरे से ई-रिक्शा चालक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बनारसी सिंह के पुत्र शैलेंद्र सिंह (45) के रूप में हुई है। घर से बदबू उठने के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

बताया जाता है कि शैलेंद्र सिंह घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी और बच्चे ससुराल में रहते हैं। वे ई-रिक्शा चलाकर जीविकोपार्जन करते थे। गांव के किनारे उनका घर होने और आसपास दूसरे मकान नहीं रहने के कारण किसी को उनकी मौत की भनक तक नहीं लगी। 

तेज बदबू आने पर ग्रामीणों ने दरवाजा खोला

बुधवार को घर से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में उनका शव पड़ा था। उस समय कमरे में पंखा भी चल रहा था। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। 

ग्रामीणों के अनुसार, शैलेंद्र सिंह 26 अक्टूबर की शाम के बाद से दिखाई नहीं दिए थे। ऐसे में उनकी मौत करीब एक सप्ताह पहले होने की आशंका जताई जा रही है। देर रात शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। 

नशीले पदार्थों के सेवन से मौत की आशंका

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक परिस्थितियों और मानसिक तनाव की बात सामने आई है। शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से भी मौत की आशंका जताई जा रही है। 

हालांकि, शव की स्थिति को देखते हुए मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- जमुई: शोपीस बनी नल-जल योजना, नदी और डाढ़ी का गंदा पानी पीने को मजबूर सुरंगी के ग्रामीण


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।