फिटनेस के लिए सड़क पर उतरे सीआरपीएफ जवान, जमुई में 215वीं बटालियन की साइकिल रैली, स्वास्थ्य का दिया संदेश
215वीं बटालियन सीआरपीएफ के जवानों ने जमुई में फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
-1795931191573_m.webp)
जमुई में सीआरपीएफ 215वीं बटालियन फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली निकालते अधिकारी व जवान
HighLights
215वीं बटालियन सीआरपीएफ ने जमुई में साइकिल रैली निकाली।
फिट इंडिया अभियान के तहत फिटनेस का संदेश दिया।
अनुशासन, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।
संवाद सहयोगी, जमुई। फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश लेकर शनिवार को 215वीं बटालियन सीआरपीएफ के जवान सड़क पर उतरे।
पुलिस लाइन मलयपुर स्थित बटालियन मुख्यालय में फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
स्वस्थ शरीर में ही होता है स्वस्थ मस्तिष्क का निवास
रैली के दौरान जवानों को संबोधित करते हुए कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसलिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि फिट इंडिया अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है।
अनुशासन व पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
साइकिल रैली के माध्यम से जवानों ने फिटनेस के साथ-साथ अनुशासन, बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस आयोजन में उप कमांडेंट रमेश कुमार, सहायक कमांडेंट संजीत कुमार पांडेय, निरीक्षक सौरव कुमार सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
215वीं बटालियन की यह पहल जवानों को फिट रखने के साथ ही आम नागरिकों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़ें- जमुई: सोनो के कुराबा में जमीन के भीतर छिपे खनिज की तलाश तेज, जीएसआइ की टीम कर रही गहरी ड्रिलिंग, क्या निकलेगा खजाना