विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलमीरा में सजा रखी थी शराब की बोतलें, गुप्त सूचना पर जमुई पुलिस ने घर में मारा छापा; महिला गिरफ्तार

Published: Mon, 12 Oct 2026 03:21 PM (IST)

जमुई के चकाई में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत एक महिला को लगभग 16 लीटर अंग्रेजी ...और पढ़ें

अलमीरा में सजा रखी थी शराब की बोतलें, गुप्त सूचना पर जमुई पुलिस ने घर में मारा छापा; महिला गिरफ्तार

अलमीरा में सजा रखी थी शराब की बोतलें, गुप्त सूचना पर जमुई पुलिस ने घर में मारा छापा; महिला गिरफ्तार

HighLights

  1. चकाई में अवैध शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने लगभग 16 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की।

  3. महिला घर चलाने के लिए शराब बेचती थी।

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई)। दशहरा पर्व को लेकर चकाई थाना पुलिस सतर्क है। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गोला चकाई में छापामारी कर करीब 16 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार महिला की पहचान गोला चकाई निवासी सुधीर चौधरी की पत्नी गुड्डी देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में चकाई थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मोतीलाल साह के लिखित आवेदन पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मामले की जांच अवर निरीक्षक प्रभात राय को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक मोतीलाल साह सशस्त्र बल के सिपाही मु. बेलाल अहमद, नीतीश कुमार तथा महिला सिपाही मनीषा कुमारी और निशू कुमारी के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।

शाम करीब पांच बजे गुप्त सूचना मिली कि गोला चकाई निवासी गुड्डी देवी ने दशहरा पर्व में बिक्री के लिए अपने घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी है। सूचना का सत्यापन करने के बाद वरीय अधिकारी को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने रात करीब पौने आठ बजे महिला के घर पर छापामारी की।

घर के दरवाजे पर मौजूद महिला ने अपना नाम गुड्डी देवी बताया। स्वतंत्र गवाह नहीं मिलने पर महिला सिपाहियों को गवाह बनाकर घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर में रखी लोहे की अलमीरा से विभिन्न ब्रांड की कुल 36 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

सभी बोतलों पर केवल झारखंड में बिक्री के लिए होने का चिह्न अंकित था। बरामद शराब की कुल मात्रा 15.995 लीटर आंकी गई है।

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है और घर का खर्च चलाने के लिए वह शराब बेचती है। पुलिस ने जब्ती सूची तैयार कर शराब जब्त कर ली और महिला को गिरफ्तार कर थाने ले आई। बरामद शराब को मुहरबंद कर जांच के लिए नमूना अलग रखा गया है।

यह भी पढ़ें- अवैध बालू माफिया पर पुलिस की स्ट्राइक; जमुई के सिकंदरा में 8 ट्रैक्टर जब्त, 7 गिरफ्तार, मालिकों पर भी केस की तैयारी

यह भी पढ़ें- जमुई के गरही थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन; विशनपुर में 200 लीटर जावा महुआ नष्ट, तस्कर भागे