जमुई के गरही थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन; विशनपुर में 200 लीटर जावा महुआ नष्ट, तस्कर भागे
जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिशनपुर गांव ...और पढ़ें

एसपी के निर्देश पर गरही पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी! विशनपुर में 200 लीटर जावा महुआ नष्ट,
HighLights
गरही पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
बिशनपुर गांव में 200 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया।
अवैध शराब कारोबारियों और पीने वालों में हड़कंप मचा।
संवाद सूत्र, खैरा (जमुई)। जमुई जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर गरही थाना पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विशनपुर, बोझायत, ताराटांड़ और गोड़ियारी सहित आधा दर्जन संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। अभियान का नेतृत्व गरही थाना की सब-इंस्पेक्टर (एसआई) संजना कुमारी ने किया।
विशनपुर में 200 लीटर जावा महुआ बरामद कर किया नष्ट
सघन तलाशी के दौरान पुलिस टीम को विशनपुर गांव में अवैध शराब निर्माण की गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने जब मौके पर घेराबंदी कर तलाशी ली, तो वहां ड्रमों और गड्ढों में छिपाकर रखा गया करीब 200 लीटर फूला हुआ जावा महुआ बरामद हुआ। इस जावा महुआ का उपयोग बड़े पैमाने पर अवैध देशी शराब तैयार करने में किया जाना था। पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद सभी जावा महुआ और निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को मौके पर ही विनष्ट कर दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर भागे पियक्कड़, धंधेबाजों में खलबली
छापेमारी के दौरान कुछ स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे असामाजिक तत्व पुलिस की भनक लगते ही अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी पहचान में जुटी हुई है। गरही थाना पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण व कारोबार करने वालों के साथ-साथ इसका सेवन करने वालों में भी भारी हड़कंप मच गया है।
जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर गरही थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाया विशेष सघन अभियान।
गरही थाना की एसआई संजना कुमारी के नेतृत्व में पुलिस दल ने विशनपुर, बोझायत, ताराटांड़ और गोड़ियारी गांवों में की ताबड़तोड़ छापेमारी।
विशनपुर गांव में शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया करीब 200 लीटर फूला हुआ जावा महुआ जब्त कर मौके पर ही किया गया नष्ट।
पुलिस की अचानक हुई इस छापेमारी के दौरान शराब का सेवन कर रहे कुछ असामाजिक तत्व अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में रहे सफल।
पुलिस की लगातार कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब कारोबारियों, निर्माताओं और पियक्कड़ों में मचा हड़कंप; अभियान आगे भी रहेगा जारी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण व सुदूर इलाकों में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए यह सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। किसी भी सूरत में धंधेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा।
