विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जॉइनिंग से पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग, जमुई में चाय पीने निकले बीटेक इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:06 AM (IST)

जमुई में चाय पीने जा रहे बीटेक इंजीनियर सुप्रीत कुमार सिंह की तेज रफ्तार कार दुर्घटना में मौत हो गई। ...और पढ़ें

बीटेक इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

बीटेक इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

HighLights

  1. बीटेक इंजीनियर सुप्रीत कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत।

  2. कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चार साथी घायल।

  3. शहीद सैनिक का बेटा, टीसीएस में जॉइनिंग होने वाली थी।

संवाद सहयोगी, जमुई। जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना ITI कॉलेज के पास सोमवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार लिप्ट्स के पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार पांच साथी घायल हो गए। 

सभी घायलों को फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने बीटेक इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य साथी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

देर रात तक सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ 

मृतक युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव निवासी स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह के एकलौता पुत्र सुप्रीत कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो शहर के महिसौड़ी बाबूटोला स्थित मकान में परिवार वालों के साथ रहता था। जबकि घायलों में महिसौड़ी निवासी राजीव रंजन और महाराजगंज निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार के अलावा अन्य युवक शामिल हैं। 

दुर्घटना की सूचना देखते ही देखते पूरे इलाके में बिजली की तरह फैल गई। दुर्घटना के बाद महिसौड़ी और महाराजगंज इलाके के बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। देर रात तक लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में लगी रही।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर डीएम के आदेश के बाद देर रात मृतक सुप्रीत कुमार सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया। 

चाय पीने लाइन होटल जा रहे थे कार पर सवार पांच साथी

बताया जाता है कि सुप्रीत कुमार सिंह अपने साथी राजीव रंजन और शुभम कुमार सहित अन्य चार साथियों के साथ कार पर सवार होकर कटौना की ओर लाइन होटल चाय पीने के लिए जा रहा था। कार पर कुल पांच लोग सवार थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। 

तेज रफ्तार की वजह से आईटीआई कॉलेज कटौना के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पहले एक बरगद पेड़ से टकराई, फिर लिप्टस के पेड़ में जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि देखने वालों की भी आत्मा कांप उठी।

WhatsApp Image 2026-11-10 at 7.22.31 AM 

इस दुर्घटना में बीटेक इंजीनियर सुप्रीत कुमार सिंह की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके अन्य साथी घायल हो गए। फिलहाल सभी साथियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

परिवार का इकलौता चिराग था इंजीनियर, 2007 में पिता हुए थे शहीद

घटना के बाद मृतक की मां, बहन व अन्य रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बना रहा। देखने आए लोगों की आंखें भी नाम हो गई।

बताया जाता है कि मृतक सुप्रित कुमार सिंह परिवार का इकलौता चिराग था। उनके पिता उमेश प्रसाद सिंह BSF में थे जो वर्ष 2007 में ही बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। पिता की मौत के बाद परिवार का एकमात्र सहारा सुप्रीत कुमार सिंह था। 

WhatsApp Image 2026-11-10 at 7.23.13 AM

वह भी आईआईटी सिंदरी से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुका था और टीसीएस कंपनी में सिलेक्शन भी हो चुका था, कुछ दिन में उसकी ज्वाइनिंग लेटर भी आने वाली थी। सुप्रित कुमार सिंह पूरे परिवार का एकमात्र उम्मीद था, लेकिन अब वह उम्मीद भी टूट गई और इकलौता चिराग भी बुझ गया। इसके सदमा में मां और बहन बार-बार बेहोश होने लगी। चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल और हाहाकार मच गया।

यह भी पढ़ें- जमुई में आधी रात को भीषण अगलगी! फुटपाथ की 4 दुकानें जलकर खाक, लाखों की संपत्ति नष्ट; पटाखों से हुआ सब स्वाहा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।