मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी के लिए बिहार टीम घोषित, आदित्य राज कप्तान, पृथ्वी राज उपकप्तान, 21 स्टैंडबाय तय
Bihar Under 23 Squad Men State A Trophy Plate BCA : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी के लिए बिहार टीम की घोषणा की है। मधुबनी के आदित्य राज को कप्तान और पृथ्वी राज को उपकप्तान बनाया गया है, जिसमें 17 मुख्य और 21 स्टैंडबाय खिलाड़ी शामिल हैं।

Bihar Under 23 Squad Men State A Trophy Plate BCA। मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी (प्लेट) के लिए बिहार टीम घोषित।
जागरण संवाददाता, जमुई। Bihar Under 23 Squad Men State A Trophy Plate BCA बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी (प्लेट) के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी है। यह टीम टूर्नामेंट के पहले दो मैचों के लिए चुनी गई है। बीसीए द्वारा 25 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक पत्र (Ref: 03-U23-2026-27) के अनुसार मुख्य स्क्वाड में 17 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
मधुबनी के आदित्य राज को मिली कप्तानी, दो विकेटकीपर शामिल
चयन समिति ने टीम की कमान मधुबनी के आदित्य राज को सौंपी है, जबकि पृथ्वी राज को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में विकेटकीपर के तौर पर तौफीक और आयुष संजय राज को शामिल किया गया है। बीसीए की सेलेक्शन कमेटी द्वारा चयनित सभी खिलाड़ियों को जल्द ही प्रशिक्षण कैंप में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
17 सदस्यीय बिहार अंडर-23 टीम:
आदित्य राज (कप्तान), पृथ्वी राज (उपकप्तान), शिवम राज, रवि सिंह, पवन कुमार राय, कुमार श्रेय, मो. आलम, प्रीतम राज, भास्वन, तौफीक (विकेटकीपर), आयुष संजय राज (विकेटकीपर), सुमन कुमार, अनुज राज सिंह, वासुदेव पी. सिंह, सुधांशु कुमार, राहुल कुमार, हर्ष नंदा
सपोर्ट स्टाफ:
हेड कोच: धीरज कुमार, बैटिंग कोच व मैनेजर: केशव कुमार, फील्डिंग कोच: संजय कुमार, फिजियो: डॉ. रवि गोस्वामी, ट्रेनर: अखिलेश शुक्ला
स्टैंडबाय सूची में 21 खिलाड़ियों को मिला मौका
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने 25 नवंबर 2026 को जारी एक अन्य पत्र (Ref: 04-U23-2026-27) के माध्यम से स्टैंडबाय खिलाड़ियों की भी सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 21 खिलाड़ियों को रखा गया है। मुख्य टीम में किसी खिलाड़ी के चोटिल होने या अपरिहार्य कारणों से अनुपलब्ध रहने पर इन्हीं स्टैंडबाय खिलाड़ियों में से किसी को अंतिम टीम में मौका दिया जाएगा।
21 सदस्यीय स्टैंडबाय सूची:
आदित्य सिन्हा, 2. दीपक कुमार, 3. यश प्रताप, 4. हर्ष गिरि, 5. दीपेश गुप्ता, 6. यश राज सिंह, 7. यशस्वी शुक्ला (विकेटकीपर), 8. प्रशांत कुमार चौधरी (विकेटकीपर), 9. अनूप कुमार, 10. शिवम सिंह, 11. अनमोल कुमार, 12. आदित्य कुमार, 13. आरव झा, 14. सत्यम कुमार, 15. मो. हसनैन अहमद, 16. विवेक यथार्थ, 17. मनीष कुमार, 18. हनी सिंह, 19. रिंकल तिवारी, 20. सुयश, 21. प्रशांत कुमार।
यह भी पढ़ें- बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने घोषित की U-19 टीम: कूच बिहार ट्रॉफी में पुष्पम राज संभालेंगे कमान, अनमोल कुमार उपकप्तान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।