बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने घोषित की U-19 टीम: कूच बिहार ट्रॉफी में पुष्पम राज संभालेंगे कमान, अनमोल कुमार उपकप्तान
Cooch Behar Trophy 2026-27 Bihar U-19 Squad Announced बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने कूच बिहार ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए बिहार अंडर-19 टीम की घोषणा की है। पुष्पम राज को कप्तान और अनमोल कुमार को उपकप्तान बनाया गया है, जिसमें 16 मुख्य और 17 स्टैंडबाय खिलाड़ी शामिल हैं।
-1795253795392_m.webp)
Cooch Behar Trophy 2026-27 Bihar U-19 Squad Announced : पुष्पम राज और अनमोल कुमार।
HighLights
बिहार अंडर-19 टीम की कूच बिहार ट्रॉफी के लिए घोषणा।
पुष्पम राज कप्तान, अनमोल कुमार उपकप्तान नियुक्त किए गए।
16 मुख्य और 17 स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची जारी।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Cooch Behar Trophy 2026-27 Bihar U-19 Squad Announced : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने शनिवार (21 नवंबर 2026) को प्रतिष्ठित कूच बिहार ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मल्टी-डे मैचों के लिए बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। चयन समिति के सदस्यों हरविंदर सिंह सोढ़ी, कृष्ण मोहन और पथिक पटेल के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार, टीम की कमान पुष्पम राज को सौंपी गई है, जबकि अनमोल कुमार को उपकप्तान बनाया गया है।
16 मुख्य और 17 स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची जारी
घोषित 16 सदस्यीय मुख्य टीम में कप्तान पुष्पम राज और उपकप्तान अनमोल कुमार के अलावा ऋत्विज राज सिंह, अभिनव सिन्हा, युवराज यादव, प्रियांशु कुमार यादव, अंकित यादव, आशीष पीपल कुमार, अर्जुन सिंह, सत्यम राज, अभिषेक, आर्यन पटेल, आदित्य कुमार, मोहित कुमार, मो. खिजर और अनिमेष राज को शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त 17 स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची भी जारी की गई है। इसमें शिवम झा, हर्ष कुमार, सुजय कुमार, गौरव कुमार, आयुष कुमार, शुभम दुबे, विशेष गोस्वामी, वरेण्यम पांडेय, ओंकार कुमार, विवेक आनंद, अरसलान शाहिद, निशु निष्कर्ष यादव, निकेश कुमार, अर्णव नवल आरव, आदित्य सिन्हा, अमन दिनेश कुमार और अमन संजय राज के नाम शामिल हैं।
वीर प्रताप सिंह हेड कोच, अमित कुमार को मैनेजर व ट्रेनर का जिम्मा
टीम के साथ सभी मैचों के लिए अनुभवी सपोर्ट स्टाफ की भी नियुक्ति की गई है। वीर प्रताप सिंह को टीम का हेड कोच और आलोक कुमार सिल को बैटिंग कोच बनाया गया है। वहीं अमित कुमार को टीम मैनेजर और ट्रेनर की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि शाहबाज आलम खान फिजियो की भूमिका निभाएंगे।
| श्रेणी | चयनित खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों के नाम |
| मुख्य टीम (16 खिलाड़ी) | पुष्पम राज (कप्तान), अनमोल कुमार (उपकप्तान), ऋत्विज राज सिंह, अभिनव सिन्हा, युवराज यादव, प्रियांशु कुमार यादव, अंकित यादव, आशीष पीपल कुमार, अर्जुन सिंह, सत्यम राज, अभिषेक, आर्यन पटेल, आदित्य कुमार, मोहित कुमार, मो. खिजर, अनिमेष राज। |
| स्टैंडबाय (17 खिलाड़ी) | शिवम झा, हर्ष कुमार, सुजय कुमार, गौरव कुमार, आयुष कुमार, शुभम दुबे, विशेष गोस्वामी, वरेण्यम पांडेय, ओंकार कुमार, विवेक आनंद, अरसलान शाहिद, निशु निष्कर्ष यादव, निकेश कुमार, अर्णव नवल आरव, आदित्य सिन्हा, अमन दिनेश कुमार, अमन संजय राज। |
| सपोर्ट स्टाफ | हेड कोच: वीर प्रताप सिंह; बैटिंग कोच: आलोक कुमार सिल; मैनेजर एवं ट्रेनर: अमित कुमार; फिजियो: शाहबाज आलम खान। |
| चयन समिति (हस्ताक्षरकर्ता) | हरविंदर सिंह सोढ़ी, कृष्ण मोहन और पथिक पटेल। |
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।