दिल्ली, बिहार, झारखंड, बंगाल व केरल के रेल यात्रियों को बड़ी राहत; इस रूट पर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, कई के ट्रिप बढ़े
Indian Railways Chhath Special Trains Extension Bihar News: रेलवे ने छठ महापर्व और दक्षिण भारत सहित अन्य राज्यों की ओर ...और पढ़ें

Indian Railways Chhath Special Trains Extension Bihar News: रेल यात्रियों को छठ पर बड़ा तोहफा
संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। Indian Railways Chhath Special Trains Extension Bihar News: लोक आस्था के महापर्व छठ और दक्षिण भारत सहित अन्य राज्यों की ओर यात्रा करने वाले बिहार के यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एर्णाकुलम-पटना स्पेशल ट्रेन को 15 दिसंबर तक विस्तार देने के साथ ही झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल रूट की चार अन्य जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इससे हजारों यात्रियों को कन्फर्म बर्थ और अनारक्षित सफर की बड़ी सहूलियत मिलेगी।
15 दिसंबर तक चलेगी एर्णाकुलम-पटना स्पेशल, लगेंगे आठ अतिरिक्त फेरे
रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 06085/06086 एर्णाकुलम जंक्शन-पटना जंक्शन-एर्णाकुलम जंक्शन (टीओडी) एक्सप्रेस स्पेशल के परिचालन अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन अब दोनों दिशाओं में चार-चार यानी कुल आठ अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
06085 एर्णाकुलम-पटना स्पेशल: पहले इसका परिचालन 13 नवंबर तक निर्धारित था। अब यह प्रत्येक शुक्रवार को 20 नवंबर, 27 नवंबर, 4 दिसंबर और 11 दिसंबर को एर्णाकुलम जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
06086 पटना-एर्णाकुलम स्पेशल: पहले इसे 17 नवंबर तक चलाया जाना था। अब यह प्रत्येक मंगलवार को 24 नवंबर, 1 दिसंबर, 8 दिसंबर और 15 दिसंबर को पटना जंक्शन से रवाना होगी।
रेलवे के अनुसार, इन अतिरिक्त फेरों के दौरान ट्रेन का मार्ग, समय-सारणी और ठहराव पूर्ववत ही रहेंगे। इस 24 कोच वाली स्पेशल ट्रेन में 6 वातानुकूलित (एसी), 10 शयनयान (स्लीपर), 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) और 2 एसएलआरडी कोच लगाए जाएंगे।
24 से 28 नवंबर के बीच चलेंगी तीन जोड़ी टीओडी पूजा विशेष ट्रेनें
छठ महापर्व के बाद वापसी की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी मांग-आधारित (टीओडी) पूजा विशेष ट्रेनों को अप और डाउन दोनों दिशाओं में एक-एक अतिरिक्त फेरा (कुल छह फेरे) चलाने का निर्णय लिया है। इनका मार्ग, ठहराव और कोच संरचना पूर्व निर्धारित रहेगी:
शालीमार-दरभंगा रूट: गाड़ी संख्या 08109 शालीमार–दरभंगा पूजा विशेष अपने अतिरिक्त फेरे के लिए 24 नवंबर (मंगलवार) को शालीमार से प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08110 दरभंगा–शालीमार पूजा विशेष 25 नवंबर (बुधवार) को दरभंगा से रवाना होगी।
राउरकेला-झंझारपुर रूट: गाड़ी संख्या 08105 राउरकेला–झंझारपुर पूजा विशेष 26 नवंबर (गुरुवार) को राउरकेला से चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08106 झंझारपुर–राउरकेला पूजा विशेष 27 नवंबर (शुक्रवार) को झंझारपुर से प्रस्थान करेगी।
रांची-पूर्णिया कोर्ट रूट: गाड़ी संख्या 08625 रांची–पूर्णिया कोर्ट पूजा विशेष 27 नवंबर (शुक्रवार) को रांची से रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08626 पूर्णिया कोर्ट–रांची पूजा विशेष 28 नवंबर (शनिवार) को पूर्णिया कोर्ट से प्रस्थान करेगी।
हावड़ा-पटना के बीच चलेगी 16 जनरल कोच वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
बिना रिजर्वेशन यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने हावड़ा और पटना जंक्शन के बीच एक जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। कुल 18 कोचों वाली इस ट्रेन में 16 अनारक्षित (जनरल) यात्री कोच और 2 सामान-सह-ब्रेक यान (एसएलआर) लगाए गए हैं।
पूर्व रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 03053 हावड़ा–पटना जंक्शन अनारक्षित विशेष शुक्रवार, 13 नवंबर की शाम 07:15 बजे हावड़ा स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन शनिवार, 14 नवंबर की सुबह 05:40 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03054 पटना जंक्शन–हावड़ा अनारक्षित विशेष शनिवार, 14 नवंबर को सुबह 10:00 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान कर उसी दिन रात 10:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव आसनसोल व दानापुर मंडल के दुर्गापुर, रानीगंज, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और झाझा स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है।
विस्तारित व विशेष ट्रेनों की पूरी समय-सारणी
| ट्रेन संख्या व नाम | रूट | विस्तारित परिचालन की तिथियां | मुख्य विवरण / कोच संरचना |
| 06085 एर्णाकुलम-पटना स्पेशल | एर्णाकुलम से पटना जंक्शन | 20, 27 नवंबर एवं 4, 11 दिसंबर (प्रत्येक शुक्रवार) | कुल 8 अतिरिक्त फेरे (24 कोच: 6 एसी, 10 स्लीपर, 6 जनरल, 2 एसएलआरडी) |
| 06086 पटना-एर्णाकुलम स्पेशल | पटना जंक्शन से एर्णाकुलम | 24 नवंबर एवं 1, 8, 15 दिसंबर (प्रत्येक मंगलवार) | मार्ग, समय-सारणी व ठहराव पूर्ववत रहेंगे |
| 08109 / 08110 पूजा स्पेशल | शालीमार – दरभंगा – शालीमार | 24 नवंबर (शालीमार से) / 25 नवंबर (दरभंगा से) | दोनों दिशाओं में 1-1 अतिरिक्त फेरा |
| 08105 / 08106 पूजा स्पेशल | राउरकेला – झंझारपुर – राउरकेला | 26 नवंबर (राउरकेला से) / 27 नवंबर (झंझारपुर से) | दोनों दिशाओं में 1-1 अतिरिक्त फेरा |
| 08625 / 08626 पूजा स्पेशल | रांची – पूर्णिया कोर्ट – रांची | 27 नवंबर (रांची से) / 28 नवंबर (पूर्णिया कोर्ट से) | दोनों दिशाओं में 1-1 अतिरिक्त फेरा |
| 03053 / 03054 अनारक्षित स्पेशल | हावड़ा – पटना जंक्शन – हावड़ा | 13 नवंबर (हावड़ा से शाम 7:15 बजे) / 14 नवंबर (पटना से सुबह 10:00 बजे) | 18 कोच (16 अनारक्षित जनरल व 2 एसएलआर); जसीडीह व झाझा में भी ठहराव |
यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे ने बिहार व झारखंड जाने वाले प्रवासियों को दिया छठ का तोहफा: दिल्ली, बंगाल और दक्षिण से कई स्पेशल ट्रेनें
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।