विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ-दीपावली पर बिहार के लिए चलेंगी 200 से अधिक स्पेशल बसें, किराए में मिलेगी 30% सब्सिडी

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:37 PM (IST)

बिहार सरकार दीपावली और छठ महापर्व पर प्रवासियों के लिए 200 से अधिक विशेष बसें चलाएगी, जिसमें किराए पर 30% सब्सिडी मिलेगी।

बिहार के लिए चलेंगी 200 से अधिक स्पेशल बसें (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार के लिए चलेंगी 200 से अधिक स्पेशल बसें (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. दीपावली-छठ पर 200 से अधिक विशेष बसें चलेंगी।

  2. किराए पर 30% सब्सिडी, 8-20 नवंबर तक सेवा।

  3. ऑनलाइन बुकिंग 1 नवंबर से, विभिन्न राज्यों से उपलब्ध।

संवाद सूत्र, झाझा(जमुई)। दीपावली और छठ महापर्व पर दूसरे राज्यों में रह रहे प्रवासियों को घर लौटने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए बिहार सरकार विशेष बस सेवा शुरू करने जा रही है। 

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से 200 से अधिक बसें विभिन्न राज्यों के लिए चलाई जाएंगी। इन बसों के किराये पर सरकार की ओर से 30 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी। 

शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने यह जानकारी दी। 

08 से 20 नवंबर तक प्रवासियों के लिए विशेष बस

उन्होंने बताया कि 08 से 20 नवंबर तक प्रवासियों के लिए विशेष बस सेवा उपलब्ध रहेगी। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के प्रमुख नगरों के लिए बसों का परिचालन किया जाएगा। इसके लिए 01 नवंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। 

जिन यात्रियों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, वे इस बस सेवा का लाभ उठाकर अपने घर पहुंच सकेंगे। टिकट की बुकिंग बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकेगी। 

बसों में कई आधुनिक सुविधाएं 

मंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों में कई आधुनिक सुविधाएं और निगरानी उपकरण लगाए गए हैं। बसों की गतिविधियों पर भी परिवहन विभाग की ओर से नजर रखी जाएगी। 

इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में उन्होंने महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर योगदान दिया। पटेल कानून के विद्वान थे और उन्होंने अपनी योग्यता के बल पर सैकड़ों मुकदमों का निष्पादन किया। लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना और देश के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

उनके जीवन और कार्यों से आज भी लोगों को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक बमबम पांडेय ने भजन के माध्यम से सरदार पटेल की जीवनी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

इस अवसर पर बोड़वा बस स्टैंड प्रतिमा स्थापना समिति के संयोजक राकेश कुमार, जदयू युवा जिलाध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष बबलू सिन्हा, राजेंद्र रावत, सुबोध केशरी, भैया लाल माथुरी सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक दर्जन से अधिक अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र भवन की मिलेगी स्वीकृति

बोड़वा बस स्टैंड के सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद परिवहन मंत्री ने पिपराडीह पटेल चौक स्थित पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य व्यवस्था से अवगत हुए। उन्होंने अस्पताल प्रभारी डॉ. नबाब से अस्पताल के दवा ओर चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी के संदर्भ में जानकारी ली। 

इस दौरान अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। मंत्री ने बताया कि छठ पूजा के बाद झाझा एवं लक्ष्मीपुर प्रखंड के एक दर्जन से अधिक अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निविदा का कार्य पूरा होगा और भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगी। 

C-486-1-BHL1045-454137

सबसे जरूरी बाराकोला पंचायत के जुड़पानिया गांव में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करना है। आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र के गरीबों के लिए यह काफी कारगर सिद्ध होगा। इसके अलावा चांय, धमना, नारगंजो सहित कई जगह अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होना है।

वहीं, नगर के बगल से बायपास सड़क का निर्माण पर उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग के साथ जल्द स्थल की जांच की जाएगी। बायपास सड़क बनने से नगरवासियों को जाम से जहां निजात मिलेगी, वहीं वाहन समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर घर आना होगा आसान: 5 नवंबर से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, किराए में 25% तक डिस्काउंट


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।