विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र-गुजरात के दिग्गजों को चटाया धूल: ब‍िहार की जूही ने जयपुर में जीता पदक, ऑल इंडिया टूर्नामेंट का टिकट पक्का

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:15 AM (IST)

Jamui Simultana Juhi Kumari Karate Champion West Zone Jaipur Medals Award: जमुई की जूही कुमारी ने जयपुर में आयोजित वेस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर और ब्रोंज़ मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने आगामी ऑल इंडिया इंटर जोनल चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।

Jamui Simultana Juhi Kumari Karate Champion West Zone Jaipur Medals Award: जमुई की 'कराटे क्वीन' जूही कुमारी

Jamui Simultana Juhi Kumari Karate Champion West Zone Jaipur Medals Award: जमुई की 'कराटे क्वीन' जूही कुमारी

HighLights

  1. जूही कुमारी ने वेस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप में दो पदक जीते।

  2. जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर और ब्रोंज़ मेडल हासिल किए।

  3. ऑल इंडिया इंटर जोनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

संवाद सूत्र, जमुई। Jamui Simultana Juhi Kumari Karate Champion West Zone Jaipur Medals Award: जब हौसले बुलंद हों और आंखों में कुछ कर गुजरने का जुनून हो, तो छोटे से गांव से निकलकर भी आसमान की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत सिमुलतला की लाडली और 'द पैलेस स्कूल' की आठवीं कक्षा की छात्रा जूही कुमारी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

गुलाबी नगरी जयपुर के ऐतिहासिक सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित 'वेस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप' में जूही ने अपने अदम्य साहस और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर (रजत) और ब्रोंज़ (कांस्य) मेडल पर कब्जा जमाया है।

महाराष्ट्र और गुजरात के दिग्गजों को दी मात, इंटर जोनल का टिकट पक्का

राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए 13-14 आयु वर्ग 38 किलोग्राम भार वर्ग में उतरी नन्हीं जूही के सामने महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के दिग्गज खिलाड़ियों की कड़ी चुनौती थी। लेकिन जूही के तेवर और सटीक दांव-पेंच के आगे कोई टिक न सका। मैट पर उनके पंच और किक का जादू ऐसा चला कि विरोधी खिलाड़ियों को हार माननी पड़ी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही जूही ने आगामी ऑल इंडिया इंटर जोनल चैंपियनशिप' के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है।

उपलब्धियों से भरा है नन्हीं चैंपियन का सफर, सिमुलतला से जयपुर तक जश्न

जूही कुमारी का नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। महज आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस होनहार बेटी की उपलब्धियों की फेहरिस्त बड़े-बड़े खिलाड़ियों को भी हैरान कर देती है। जूही लगातार 8 बार स्टेट चैंपियन, 6 बार लगातार नेशनल चैंपियन और 2 बार इंडिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियन रह चुकी हैं।

जूही की इस शानदार सफलता की खबर मिलते ही उनके पैतृक क्षेत्र सिमुलतला और झाझा में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के लोग अपनी इस बेटी की कामयाबी पर भाव-विभोर हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं।

इस गौरवशाली क्षण पर उनके कोच निर्मल बोहरा, मोहन श्रेष्ठ, 'द पैलेस स्कूल' की प्रधानाध्यापक उर्वशी वर्मन तथा पूर्व ओलंपियन गोपाल सैनी ने जूही को हृदय से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास जताया कि जूही आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा और भी ऊंचा लहराएंगी।

यह भी पढ़ें- जमुई : कराटे क्वीन जूही के कारनामे सुनकर आप रह जाएंगे दंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।