बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भिक्षाटन
जमुई। बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जदयू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सहायता राश
जमुई। बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जदयू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सहायता राशि इकट्ठा किया। भिक्षाटन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को जमुई से दर्जनों कार्यकर्ता प्रभारी रुदल राय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत के नेतृत्व में किशनगंज रवाना होंगे। कार्यकर्ता राहत सामग्री भी साथ लेकर जाएंगे। इसके लिए सहायता राशि जमा करने को लेकर शहर में भिक्षाटन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले भर में जदयू कार्यकर्ता लोगों के पास जाकर सहायता राशि संग्रह करने में जुटे हैं। भिक्षाटन में शामिल जदयू नेता ई. शंभू शरण एवं पंकज ¨सह ने कहा कि उत्तर बिहार में पलयंकारी बाढ़ से भारी तबाही हुई है। बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाना अकेले सरकार के भरोसे छोड़ देना उचित नहीं है। इसलिए जदयू कार्यकर्ताओं ने सरकार के काम में कदम से कदम मिलाकर सहयोग करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत जमुई के कार्यकर्ता राहत सामग्री के साथ किशनगंज में लोगों की मदद करेंगे। जदयू के भिक्षाटन कार्यक्रम में उक्त नेताओं के अलावा समाजवादी नेता राजेश कुमार, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव रावत, दिनेश मंडल, अरुण कुमार भारती, युवा अध्यक्ष पवन कुमार, पवन साह सहित अन्य कई कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।